Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

क्या सुर्खियां बटोरने के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले?

मंडला निवास- कोरोना महामारी के चलते जनता को एम्बुलेंस देकर किया गुमराह आख़िर जनता को क्यो किया गुमराह और क्या बताना चाह रहे है विधायक निवास आये दिन अपने नए नए कार्यो को लेकर सुर्खियों में बने रहते है निवास विधानसभा के विधायक अशोक मर्सकोले पर आरोप लगे है कि कोरोना काल के समय निवास के स्वास्थ्य केन्द्र में एबुलेंस दी गई और उस एबुलेंस में विधायक अशोक मर्सकोले की बड़ी बड़ी फ़ोटो लगी हुई थी और फ़ोटो ग्राफी के बाद से एंबुलेंस गायब हो गई किसी को नजर नही आई कहा से आई और कहा गई ये किसी को पता नही,

आदिवासी बाहुल्य जिला मण्डला में तीन विधानसभा है जिसमें निवास विधानसभा सबसे चर्चित विधानसभा है जहां जनता के बीच क्षेत्र का विकास और जनसमुदाय की समस्याओं का निराकरण करने का गहरा आश्वासन देकर वर्षों से सत्ता में बने हुए केन्द्रीय मंत्री के अनुज को मात देकर राजनीति का नया चेहरा कांग्रेस के विधायक डाॅक्टर अशोक मर्सकोले ने अपना सिक्का जमाया है।उनके द्वारा जनता को यह विश्वास दिलाया गया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास एवं जनता की सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।आज समय में बदलाव आ गया, परन्तु चुनाव को लेकर जनता के बीच झूठा आश्वासन देने का रवैया बदलने का नाम नहीं ले रहा है।

निवास विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के विधायक होने के साथ-साथ आदिवासी महापंचायत सामाजिक संगठन के मुखिया भी है और वो जनता के बीच होने वाले छोटे-बडे हर समस्या में शामिल होते हैं और उन्हें आश्वासित करते हैं कि उनके द्वारा उसका निराकरण किया जायेगा, परन्तु आज उनके ही क्षेत्र की जनता शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, अपराध, अपहरण जैसी बहुत सी समस्याओं से जूझ रही है।

विधायक द्वारा दिए गए एम्बुलेंस सीएचसी से गायब

सूत्रों से जानकारी के अनुसार निवास विधानसभा में विकास का दौर शुरू होने से पहले खत्म हो गया विकास कार्यों को लेकर जो घोषणाओं का अंबार लगाया गया था वह हकीकत से परे उतरा। निवास विधायक डाॅक्टर अशोक मर्सकोले राजनीति में आने से पहले शासकीय चिकित्सालय मण्डला में शासकीय चिकित्सक के पद पर पदस्थ थे और वो जनता की स्वास्थ्य को लेकर जरूरतों को भली-भांति एवं बेहतर समझते हैं, बावजूद इसके जहां आज कोरोना जैसी महामारी से पूरा देश जूझ रहा है सभी जनसमुदाय अमीर से लेकर गरीब तक, पक्ष-विपक्ष, विधायक-सांसद, उद्योगपति, खिलाड़ी, अभिनेता, समाजसेवी एवं समस्त सक्षम लोगों द्वारा इस महामारी से निपटने को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं सभी लोगों द्वारा अपने-अपने स्तर से हर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराया जा रहा है और इसी तारतम्य में निवास विधायक मर्सकोले द्वारा भी अपने विधानसभा के सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एम्बुलेंस दिया गया था, परन्तु यह एम्बुलेंस केवल फोटो खिंचवाने तक मौजूद रही नारायणगंज, बीजाडांडी, निवास और मोहगांव विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि विधायक द्वारा दिए गए एम्बुलेंस हमें देते हुए की फोटो खींचकर एम्बुलेंस के अधूरेपन एवं अनोपयोगी बताकर विधायक द्वारा एम्बुलेंस वापस ले लिया गया और आज तक फोटो खींचने के बाद से एम्बुलेंस स्वास्थ्य केन्द्रों पर नहीं पहुंचाया गया जिसकी शिकायत हमारे द्वारा सांसद से भी की गई है मण्डला सांसद फग़्गन सिंह कुलस्ते ने भी दिए गए एम्बुलेंस को वापस ले जाने के मामले की जांच कराने की बात कही है। वहीं विधायक मर्सकोले का कहना है कि मेरे द्वारा दिए गए एम्बुलेंस किसी शासकीय निधि के अंतर्गत नहीं दिया गया था मैंने अपने मित्र से मांगकर एम्बुलेंस अपने विधानसभा क्षेत्र के सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपयोग के लिए दिया था परन्तु तीन-चार दिनों तक दिए गए एम्बुलेंस का उपयोग नहीं किया जा रहा था इसलिए मैंने अपने द्वारा दिए गए एम्बुलेंस वापस ले लिया। जहां विधायक द्वारा अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य रक्षा की बात की जाती है तो वहीं दूसरी तरफ विधायक ने इस बात को लेकर कि एम्बुलेंस का उपयोग नहीं किया गया एम्बुलेंस वापस लेने की बात कह रहे हैं। विधायक द्वारा किए गए इस कृत्य को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जनसुविधा को लेकर किसी जनप्रतिनिधि द्वारा दी गई एम्बुलेंस को वापस लेना कहाॅं तक उचित है। वहीं विधायक द्वारा एम्बुलेंस देकर वापस ले जाने को लेकर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जनता से वाहवाही लूटने को लेकर विधायक द्वारा किसी और चिकित्सालय से एम्बुलेंस लाकर फोटो खींचकर विधायक द्वारा वापस ले लिया गया और स्वास्थ्य केन्द्रों में एम्बुलेंस सौंपने की फोटो खींचकर फोटो के माध्यम से जनता को एम्बुलेंस के नाम से गुमराह कर दिया एवं वाहवाही लूटी गई जिसके लिए स्वास्थ्य केन्द्रों में एम्बुलेंस सौंपने की फोटो का उपयोग किया गया है, जबकि वास्तविकता में सभी एम्बुलेंस स्वास्थ्य केन्द्रों में गायब हैं। इसके पीछे की वजह क्या है क्या विधायक महोदय ने एम्बुलेंश केवल फोटो खिंचवा कर जनता को मीडिया के माध्यम अपनी वाही वाही लूटने के लिए ये कार्य किया गया या इसके पीछे कुछ और ही वजह थी।

इनका कहना है—–

विधायक द्वारा जो एम्बुलेंस दिया गया था, उनके द्वारा एम्बुलेंस सौंपने की फोटो खींचकर फिर वापस ले लिया गया।

डॉ.विजय पैखवार

बीएमओ निवास, मंडला

 

मैने किसी शासकीय निधि से नहीं बल्कि अपने मित्र से मांगकर वो एम्बुलेंस दिए थे और उनका उपयोग नहीं होने के कारण मैं अपने मित्र को वापस कर दिया।

डाॅं.अशोक मर्सकोले

विधायक निवास, मंडला

Related posts

प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के लिए ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 27 को होगा

Reva India News

आज आरडी कॉलेज में मेगा ऋण वितरण कैंप का आयोजन

Reva India News

शिक्षा से वंचित बच्चों के घर-घर संपर्क कर उन्हें प्रवेश दिलाएं- हर्षिका सिंह कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment