Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बचत खाता खुशहाली का अभियान, ’एक व्यक्ति एक खाता’

मण्डला 27 जनवरी 2022

अधीक्षक डाकघर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय डाक विभाग द्वारा बचत खाता खुशहाली का अभियान – एक व्यक्ति एक खाता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अनूठी बचत योजनाएँ जैसे- बचत खाता, आवर्ती खाता, सावधि जमा खाता, मासिक आय योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड जैसे आकर्षक योजनाओं का लाभ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में डोर-टू-डोर कैंपेन कर हर व्यक्ति को दिया जायेगा। उक्त अभियान में डाक विभाग के पोस्टमैन, कर्मचारी घर-घर जाकर योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

डाक अधीक्षक राहुल कुमार तिवारी ने आम नागरिकों से अपेक्षा की है कि मंडला व डिंडोरी जिले के सभी नागरिक उक्त योजनाओं के खाते डाकघर में जाकर जल्द से जल्द खुलवाएं और डाक विभाग की इस पहल से जुड़ अभियान को सफल बनाएं। श्री तिवारी ने विशेष रूप से बताया कि सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों, वरिष्ठजनों को वरिष्ठ नागरिक बचत योजना व मासिक आय योजना तथा गृहणियों को आवृती व सावधि जमा खाता अपने भविष्य को सुरक्षित करने हेतु अवश्य खोलवाना चाहिए। हॉल ही में 0-10 वर्ष की बालिकाओं हेतु सुकन्या समृधि योजना अभियान के तहत मंडला व डिंडोरी जिले में लगभग 15000 खाते खोले गये। अधीक्षक डाकघर ने शेष अभिभावकों से अपील की है कि वे भी जल्द से जल्द अपनी बालिकाओं के सुकन्या खाते नजदीकि डाकघर में खोलवा लें व किशोर युवाओं के लिए उपलब्ध पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड योजना के तहत सभी अभिभावक युवाओं का खाता नजदीकी डाकघर में खुलवा सकते हैं।

Related posts

एसडीएम नैनपुर ने की सर्वाइकल कैंसर मुक्त भविष्य की अपील 14-15 वर्ष की बेटियों को लगवाएं एचपीवी का सुरक्षा कवच

Reva India News

सूर्यकुंड में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

किसी भी पद पर रहे, मित्रता भाव हमेशा बनाए रखना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment