Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एक फरवरी तक पूर्ण वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश

मण्डला 28 जनवरी 2022

कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि जो भी लोग वैक्सीनेशन से छूट गए हैं उनका टीकाकरण 2 दिवस में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रहना चाहिए। निकायवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जो भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से बचे हैं उनकी सूची संबंधित विभाग आपस में साझा करें तथा उनके घर टीम भेजकर टीकाकरण कराएं। शतप्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्थानीय शिक्षक सहित संबंधित निकाय एवं विभाग के अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे।

श्रीमती सिंह ने कहा कि फ्रंटलाईन वर्कर सहित सभी पात्र व्यक्तियों को बूस्टर डोज लगवाएं। विशेष सेशन आयोजित कर सफाई कर्मचारी, पटवारी, आरआई, स्वास्थ्यकर्मी सहित सभी फ्रंटलाईन वर्कर्स को बूस्टर डोज लगवाएं। इसी प्रकार 15 से 17 वर्ष के जो भी बच्चे वैक्सीनेशन से वंचित हैं उनके भी घर टीम भेजकर टीकाकरण कराएं। मोबाईल टीम का अधिक से अधिक उपयोग करें। कलेक्टर ने कहा कि अगले 2 दिवस में वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण कराते हुए सभी एसडीएम, जनपद पंचायत के सीईओ, बीएमओ, बीईओ, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित सभी अधिकारी एक फरवरी को इस आशय का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करेंगे। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

रबी फसल उपार्जन की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 26 अक्टूबर 2023

Reva India News

अभ्यर्थियों की बैठक आज अपरान्ह 4:30 बजे से

Reva India News

Leave a Comment