Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

10 फरवरी को होगा 8310 वृक्षों का रोपण

मंडला 1 फरवरी 2022

जिला प्रशासन द्वारा नर्मदा जयंती को नर्मदा उत्सव एवं नर्मदा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। 10 फरवरी को जिले में नर्मदा तट, स्कूल परिसर, नगरपालिका, नगर पंचायत क्षेत्र, उद्यानिकी आदि स्थानों में कुल 8310 वृक्षों का रोपण किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा दी गई जानकारी अनुसार नगरपालिका मंडला में 1000 पौधे, नगर पंचायत बम्हनी में 500, नगरपालिका नैनपुर में 1000, नगर पंचायत बिछिया में 500, नगर पंचायत निवास में 500 पौधे रोपे जाएंगे। साथ ही जिले के हाईस्कूलों में 2440 तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 2370 पौधे लगाए जाएंगे।

Related posts

एएनएमटीएसटी प्रवेश परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई

Reva India News

रतलाम में रीजनल इण्डस्ट्री, स्किल एण्ड एम्प्लॉयमेंट कॉनक्लेव का आयोजन 27 को उद्योगपतियों एवं स्वरोजगार मूलक योजना अंतर्गत हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद करेंगे मुख्यमंत्री

Reva India News

29 को 6 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

Reva India News

Leave a Comment