Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डिस्ट्रिक्ट कोविड कमांड सेंटर में कम्प्यूटर ऑपरेटरों के डयूटी आदेश जारी

मंडला 10 फरवरी 2022

अपर कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के कारण जिले में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में दिन प्रतिदिन लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर की डयूटी डिस्टिक्ट्र कोविड कमांड सेंटर (डी.सी.सी.सी.) मण्डला में आगामी आदेश तक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी रोस्टर अनुसार कम्प्यूटर ऑपरेटर भूपेश कुमार एवं कम्प्यूटर प्रोग्रामर विनोद कुमार को 13 फरवरी से 19 फरवरी 2022 तक प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक, डाटा एंट्री ऑपरेटर कुलदीप शिवहरे एवं सहा.ग्रेड-3 अमित कुमार को 13 फरवरी से 19 फरवरी 2022 तक दोपहर 2 से रात्रि 8 बजे तक, सहा.ग्रेड-3 राजेश कुमार एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर संजय ठाकुर को 20 से 26 फरवरी तक प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 तक, डाटा एंट्री ऑपरेटर सुरेन्द्र कुमार एवं सहा.ग्रेड-3 कुलदीप तेकाम को 20 से 26 फरवरी 2022 तक दोपहर 2 से रात्रि 8 बजे तक के ड्यूटी आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि अनुपस्थिति की दशा में अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

कलेक्टर ने किया पीपीओ वितरण

Reva India News

जल स्त्रोतों को संरक्षित करना हमारी सम्मिलित जिम्मेदारी – संपतिया उइके सूर्यकुंड में आयोजित किया गया जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम

Reva India News

विधानसभा 105-बिछिया में मतदाता सूची में नाम जोड़ने विशेष अभियान, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

Reva India News

Leave a Comment