Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरीय निकाय उप निर्वाचन के लिए जोनल (सेक्टर) ऑफिसर नियुक्त

मण्डला 16 फरवरी 2022

. नगरीय निकायों में पार्षद पद के उप निर्वाचन वर्ष 2022 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों को मतदान कार्य संपादित करने के लिए सहायक अधीक्षक एवं प्रभारी तहसील अधिकारी निवास राकेष खम्परिया को जोनल (सेक्टर) ऑफिसर नियुक्त किया गया है। श्री खम्परिया मा.शा. पाठा तथा प्रा.शा. भवन देवगांव मतदान केन्द्रों में सम्पूर्ण मतदान कार्य को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मतदान दलों को मतदान कार्य संपादित करने के लिए सामग्री वितरण स्थल से मतदान केन्द्र तक पहुँचाने एवं मतदान पश्चात वापसी स्थल तक आने की ओके रिपोर्ट भेजने, मतदान दिवस में मतदान केन्द्रों में सतत् निगरानी रखने, मतदान की समय-समय पर रिपोर्ट भेजने, किसी आकस्मिक घटना तथा बूथ केप्चरिंग आदि की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी(स्था.) मण्डला एवं संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर नगर परिषद निवास को भेजने तथा अन्य समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर सम्पूर्ण मतदान कार्य को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नदी तट पर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश

Reva India News

गरिमामयी ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह। ग्रामीण अंचलों में भी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह:-

Reva India News

Leave a Comment