Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पंचायत उप निर्वाचन के लिए ईवीएम की एफएलसी एवं रेंडमाइजेशन की समय-सारणी जारी

मंडला, 8 सितम्बर 2026

पंचायत उप निर्वाचन 2026 की प्रक्रिया के तहत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम की एफएलसी, रेंडमाइजेशन एवं कमीशनिंग के संबंध में समय-सारणी निर्धारित की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार पंचायतों के सरपंच के उप निर्वाचन में ईवीएम की एफएलसी कार्यवाही स्थानीय मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से कराई जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ईवीएम की एफएलसी 10 से 12 सितंबर 2026, डीईओ लेवल रेंडमाइजेशन 16 सितंबर, आरओ लेवल रेंडमाइजेशन 19 सितंबर तथा कमीशनिंग 23 से 25 सितंबर 2026 तक की जाएगी। एफएलसी का कार्य शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला में तथा रेंडमाइजेशन का कार्य कलेक्टर सभा कक्ष में निर्धारित किया गया है।

पंचायत उप निर्वाचन के लिए 29 सितंबर 2026 को मतदान निर्धारित है। आदेश में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

एफएलसी एवं कमीशनिंग के दौरान ईवीएम मशीनों की सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है। कमीशनिंग के बाद मशीनों को निर्धारित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित कर्मियों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती अभ्यार्थियों को एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने अंतिम अवसर

Reva India News

सफाई मित्र, थैला बैंक, बर्तन बैंक एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएं सम्मानित

Reva India News

देश भर में मनाया गया हरियाली महोत्सव, लाखों की संख्या में हुआ वृक्षारोपण अखिल भारतीय माँ नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के आह्वान पर नागरिकों में दिखी जागरूकता

Reva India News

Leave a Comment