Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

27 फरवरी को पिलाई जायेगी पोलियो की दवा  

मण्डला 23 फरवरी 2022

आगामी 27 फरवरी 2022 को अपने 0.5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि पल्स पोलियो कार्यक्रम 27, 28 फरवरी, 1 मार्च को संचालित होगा, जिसमें प्रथम दिवस टीम बूथ में दवा पिलाई जाएगी तथा दो दिवस घर-घर जाकर दवा पिलाई जायेगी एवं डिजिट देकर धरो में पी. एवं एक्स मार्किग की जायेगी। कार्यक्रम को सफलता प्राप्त हेतु भारत सरकार ने विभागों को सम्मिलित किया है, जिसमें स्वा0 विभाग महिला, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, एन0जी0ओ0, पंचायत सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिन्ट मीडिया को सभी चैनल के मेसर्स को शामिल किया है। जिला स्तर पर केट्रोल रूम बनाया गया है तथा जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तरीय टीम के द्वारा सुपरविजन, मोनिटरिंग एवं सहयोग हेतु भ्रमण करेगी इसके साथ ही एन0जी0ओ0 की टीम, डब्लू0एच0ओ0 यूनीसेफ मॉनिटरिंग एवं सपोर्टिव सुपरविजन करेगी।

डॉ0 यतीन्द्र झारिया जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता प्राप्त हेतु जिले में समस्त तैयारी हो चुकी है। क्षेत्र में आशाओं एवं महिला स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा नारे लेखन, मुनादी एवं अन्य ग्रुपों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिले में 0.5 वर्ष के 159107 अनुभानित बच्चे हैं, जिन्हें पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। जिले में बी. टाइप के बूथ 285 एवं सी. टाईप बूथ 1007 हैं कुल 1292 बूथ बनाए गये हैं। इसके अलावा हाईरिस्क एरिया और हाट बाजार, मेला, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, मोबाईल टीम 6 एवं ट्रान्जेस्ट टीम 68 बनाए गये हैं एवं सुपरवाइजर टीम 174 हैं जो गाँव-गाँव जाकर समीक्षा एवं सहयोग प्रदान करेगी।

Related posts

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन 30 सितम्बर तक

Reva India News

ग्राम ग्वारा में जवानों के मनोरंजन के लिए कक्ष का उदघाटन

Reva India News

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का 25 एवं 26 जनवरी को मंडला दौरा

Reva India News

Leave a Comment