Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम अभियान अंतर्गत कार्यशाला संपन्न

मण्डला 26 फरवरी 2022

जिला क्षय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के अंतर्गत निक्षय दिवस 24 फरवरी 2022 से विश्व क्षय दिवस 24 मार्च 2022 तक 1 माह के अभियान के अंतर्गत 26 फरवरी को ग्राम पंचायत स्तर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला क्षय अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित सभी जनमानस एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को एनटीईपी स्टॉफ द्वारा टीबी उन्मूलन कार्यक्रम से संबंधित समस्त प्रकार की जानकारियाँ जैसे- टीबी बीमारी के लक्षण, विभिन्न प्रकार की टीबी की जांचें, उपचार, निक्षय पोषण योजना, संभावित टीबी मरीजों को चिन्हित कर स्वास्थ्य संस्था में भेजने एवं अन्य समस्त प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई।

गतिविधियों का संचालन ग्राम पंचायत पादरी पटपरा ब्लॉक मण्डला, ग्राम पंचायत रतनपुर चौकी ब्लॉक नारायणगंज, ग्राम पंचायत मोहगांव माल ब्लॉक मोहगांव, ग्राम पंचायत रैवाड़ा ब्लॉक नैनपुर, ग्राम पंचायत कन्हारी कला ब्लॉक बिछिया, ग्राम पंचायत सिंगपुर ब्लॉक निवास, ग्राम पंचायत घुघरी ब्लॉक घुघरी, ग्राम पंचायत अंजनी ब्लॉक मवई एवं ग्राम पंचायत काल्पी ब्लॉक बीजाडांडी की ग्राम पंचायतों पर आयोजित की गई। गतिविधियों के आयोजन में ग्राम पंचात स्तर से सरपंच व सचिव, स्वास्थ्य विभाग से जिला कार्यक्रम समन्वयक एनटीईपी, एसटीएस, एसटीएलएस, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, एएनएम, आशा एवं आम ग्रामीण जन उपस्थित रहे। गतिविधियों में समस्त ब्लॉक से लगभग 281 लोग उपस्थित रहे।

Related posts

एसडीएम ने ली उपार्जन समिति की बैठक

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अंतिम सूची का प्रकाशन

Reva India News

सभा एवं रैली की अनुमति देने संबंधित एसडीएम अधिकृत

Reva India News

Leave a Comment