Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा मनरेगा योजनांतर्गत रेशम कार्यों का शुभारंभ  

मण्डला 26 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिले में रेशम की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एवं पौधरोपण क्षेत्र के विस्तार हेतु जिले के अलग-अलग विकासखण्डों में शहतूत पौधरोपण व टसर खाद्य पौधरोपण के 14 कार्य मनरेगा योजना अन्तर्गत स्वीकृत किए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को रोजगार भी प्राप्त होगा। रेशम केन्द्र तिंदनी में मनरेगा योजना अन्तर्गत स्वीकृत किए गए कार्यों का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी द्वारा 25 फरवरी 2022 को शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत तिंदनी की सरपंच संध्या आयाम एवं ग्राम तिंदनी के गणमान्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा रेशम केन्द्र तिंदनी में रेशम कीट पालन कार्य का अवलोकन किया गया व रेशम योजनाओं की सराहना की गई तथा रेशम अन्तर्गत ग्रामीणों को अधिकाधिक रोजगार देने के निर्देश दिए।

Related posts

सरकार किसानों को आर्थिक रूप से समर्थ बनाने प्रयासरत् है – देवसिंह सैयाम जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में किसानों को हितलाभ वितरित रानी दुर्गावती कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ सम्मेलन

Reva India News

जल परीक्षण संबंधी प्रशिक्षण सम्पन्न, टेस्ट किट वितरित

Reva India News

कार्यक्रम में सिखाई गई बातों को अपने जीवन में उतारें आत्मविश्वास से बनें सशक्त – मंत्री श्रीमती उइके मंडला में आयोजित सृजन कार्यक्रम के समापन में शामिल हुई

Reva India News

Leave a Comment