Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सामाजिक सद्भाव एवं समरसता ने मनाएँ होली एवं शब-ए-बारात – हर्षिका सिंह त्यौहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न  

मण्डला 14 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने आगामी पर्व-त्यौहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक ली। बैठक में एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, एसडीओपी अश्वनी कुमार, संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिलेवासी आगामी होली, शब-ए-बारात तथा अन्य त्यौहार को सामाजिक सद्भाव एवं समरसता के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में कोविड प्रतिबंधों के कारण अधिकांश पर्व एवं त्यौहार विस्तृत रूप में नहीं मनाए गए थे। वर्तमान में कोविड के कम संक्रमण के बावजूद हम सभी को स्वयं जिम्मेदारी निभाते हुए कोविड प्रोटोकॉल के साथ सभी त्यौहार मनाना है। श्रीमती सिंह ने कहा कि जिलेवासियों से अपील की है कि आगामी त्यौहारों के दौरान साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखें। साथ ही वातावरण को भी सकारात्मक रखें।

 

होलिका दहन के लिए अनुमति अवश्य लें

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने शांति समिति के सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि होलिका दहन स्थलों को चिन्हित करते हुए एसडीएम से होलिका दहन संबंधी अनुमति अवश्य लें। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि होलिका दहन के संबंध में अनुमति देते हुए सुरक्षित स्थल एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने नगरपालिका सहित संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि होलिका दहन के पूर्व एवं पश्चात जरूरी साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाएं पूरी करें। उन्होंने कहा कि चंदा वसूली के दौरान भी सौहार्द्र का पालन किया जाए। श्रीमती सिंह ने एसडीएम एवं एसडीओपी को निर्देशित किया कि त्यौहारों के दौरान अनावश्यक ध्वनि प्रदूषण पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे के पश्चात ध्वनि प्रदूषण होने पर डीजे संचालकों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने होली के पूर्व डीजे संचालकों की बैठक लेते हुए उन्हें जिला प्रशासन के नियमों की जानकारी प्रदान करें। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि त्यौहारों के दौरान शराब पीकर गाड़ी न चलाएं तथा यातायात के नियमों का पालन करें।

 

प्राकृतिक रंगों का करें प्रयोग

 

कलेक्टर ने शांति समिति के सदस्यों एवं जिलेवासियों से अपील की है कि मंडला जिला ऑर्गेनिक जिले के रूप में प्रदेश एवं देश में पहचाना जाता है, ऐसे में हम सभी को आगामी होली एवं अन्य त्यौहारों के दौरान प्राकृतिक रंगो का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की है कि अपने आसपास प्राकृतिक रंगों के प्रयोग के लिए जागरूकता प्रसारित करें। श्रीमती सिंह ने आबकारी विभाग को निर्देशित किया कि होली एवं आगामी पर्व-त्यौहारों के मद्देनजर अवैध शराब एवं परिवहन के संबंध में प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जिला चिकित्सालय सहित ब्लॉक स्तर पर भी जरूरी अमले की तैनाती एवं व्यवस्था के निर्देश दिए।

 

शब-ए-बारात के लिए करें जरूरी व्यवस्था

 

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि होली के साथ-साथ शब-ए-बारात का त्यौहार भी मनाया जाएगा। संबंधित विभाग शब-ए-बारात त्यौहार के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं बनाएं। उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस को समन्वय बनाते हुए विशेष स्थानों पर अमले की तैनाती करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने पुलिस अमले को निर्देशित किया कि शब-ए-बारात त्यौहार एवं नमाज के दौरान स्थान विशेष पर पुलिस अमले की तैनाती एवं यातायात संबंधी व्यवस्था पुख्ता रखें। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने शहर के यातायात, पार्किंग, सीवरेज लाईन, अतिक्रमण संबंधी सुझाव दिए। कलेक्टर ने नगरपालिका को घाट मरम्मत एवं मल्टीलेवल पार्किंग संबंधी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया प्रदर्शनी का किया अवलोकन कृषि यांत्रिकी एवं प्राकृतिक खेती की थीम पर आधारित रही प्रदर्शनी

Reva India News

कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, बीजाडांडी एवं मवई क्षेत्र की हुई ई-जनसुनवाई जनसुनवाई में प्राप्त हुए 98 आवेदन

Reva India News

जलजनित बीमारियों से बचने पालकों के समझाईश देंगे स्कूली बच्चे

Reva India News

Leave a Comment