Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी बीमारी पर स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ एवं नाटक का आयोजन एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का उन्मुखीकरण किया गया  

मण्डला 14 मार्च 2022

जिला क्षय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के अंतर्गत निक्षय दिवस 24 फरवरी 2022 से विश्व क्षय दिवस 24 मार्च 2022 तक 1 माह के अभियान ’पूर्ण संकल्प, संयुक्त प्रयास’ के तहत् ब्लॉक नैनपुर, नारायणगंज एवं निवास से आए कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उपस्थित सीएचओ को क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही निक्षय सॉफ्टवेयर जिसमें टीबी मरीजों से संबंधित समस्त प्रकार का डाटा संधारित किया जाता है। उसके बारे में भी प्रशिक्षित किया गया व उन्हें हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर संभावित टीबी मरीजों के उपचार एवं नजदीकी डीएमसी पर रेफर करने के लिए निर्देशित किया गया। गतिविधियों के संचालन में ब्लॉक स्तर पर स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा टीबी की बीमारी के संबंध में नुक्क्ड़ एवं नाटक के माध्यम से जागरूकता संबंधी गतिविधि की गई। उपस्थित शिक्षकों एवं अन्य स्टॉफ को एनटीईपी के कर्मचारियों के द्वारा टीबी बीमारी के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई एवं समाज में टीबी बीमारी के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने हेतु समझाईश दी गई।

जिला स्तर पर उपस्थित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों को जिला कार्यक्रम कीर्ति सिंह कुशवाह, हेड क्वार्टर एसटीएस मुकुल तुमराम एवं हेड क्वार्टर एसटीएलएस आलोक रंजन अवधवाल ने आवश्यक प्रशिक्षण दिया। ब्लॉक स्तर पर जो गतिविधि की गई उसमें टीबी यूनिट से समस्त एसटीएस, एसटीएलएस, टीबीएचव्ही एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।

Related posts

शराब के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय की सूचना देने कंट्रोल रूम स्थापित 07642-252231

Reva India News

कलेक्टर ने किया ज्ञानदीप परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण

Reva India News

वृहद स्तर पर संचालित हो रही मेकलसुता हाई टेक नर्सरी, 50 हजार फलदार पौधे तैयार

Reva India News

Leave a Comment