Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

होली त्यौहार के मद्देनजर की खाद्य पदार्थों की जाँच एवं लिए नमूने

मण्डला 15 मार्च 2022

अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी रखने एवं आम उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यप्रद और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो इसके लिए जिला प्रशासन मंडला के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। मिलावट की शंका होने पर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे दूध एवं मावा से निर्मित मिठाईयां, नमकीन, तेल, मसाले आदि के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भिजवाए जा रहे हैं। आगामी होली त्यौहार को देखते हुए मंडला स्थित श्री ओम होटल से बेसन के लड्डू, कृष्णा जी स्वीट्स से दूध की बर्फी, नैनपुर स्थित अग्रवाल स्वीट्स से खोवा पेड़ा, खंडेलवाल होटल से खोवा, जैन जलपान गृह मनेरी से सोन पापड़ी, अरविंद होटल निवास से बेसन लड्डू के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का पालन सुनिश्चित कराए जाने के लिए अस्वस्थकर तथा अस्वच्छ स्थानों में निर्मित हो रहे खाद्य प्रतिष्ठानों पर सुधार सूचना पत्र जारी किए जा रहे हैं। निर्मित एवं संग्रहित होने वाले खाद्य पदार्थों के उचित रख-रखाव और निर्मित मिठाइयों में बेस्ट बिफोर दिनांक अंकित करने के लिए खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं। जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यवाही निरंतर जारी है।

Related posts

एसआईआर को लेकर बैठक आयोजित

Reva India News

नगरपालिका मंडला के द्वारा अमल ज्‍योति एवं निर्मला स्‍कूल में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया गया

Reva India News

नेशनल लोक अदालत सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment