Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में हिंदू सेवा परिषद् ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन  बांग्लादेशी हिंदुओं को संरक्षण दे भारत सरकार – हिंदू सेवा परिषद् 

मंडला. हिंदू सेवा परिषद् के द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में कहा गया कि देश आपके सशक्त नेतृत्व में विश्व बंधुत्व की भावना को शीर्ष पर रखकर देश आगे बढ़ रहा है किंतु हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार किया जा रहा है, मातृशक्तियों को अगवा किया जा रहा है उनका शीलभंग किया जा रहा है, युवाओं बच्चों को फांसी पर लटकाया जा रहा है.मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, हिंदू व्यापारियों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों व घरों को लूटा जा रहा है व आग के हवाले किया जा रहा है इस तरह से हिंदुओं को चिन्हित करके उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और उनके घरों उनके शहरों से भागने पर मजबूर किया जा रहा है. मान्यवर हमने देखा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के समय आपने कुशलता पूर्वक वहां रह रहे भारतीयों की भारत वापिसी कराई है.महोदय जी मीडिया व सोशल मीडिया माध्यम से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे वीभत्स अत्याचार से हिंदू सेवा परिषद् सहित समस्त हिंदू समाज आहत है हिंदू युवाओं का खून खौल रहा है. भारत सरकार 1.उचित हस्तक्षेप करते बांग्लादेशी हिंदुओं व उनकी संपत्ति को सुरक्षा प्रदान करें.

2.जब तक परिस्थितियां सामान्य नहीं होतीं बांग्लादेशी हिंदुओं को भारत में शरण दें.

3 अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को उनके कर्त्तव्यों का भान करायें.

जिलाध्यक्ष डॉ.संतोष कछवाहा, मठ मंदिर संरक्षण प्रमुख दुर्गेश गिरी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष ब्रजेश सिहोसे, प्रचार-प्रसार प्रमुख राकेश पाटिल, गौ सेवा प्रमुख शिव सिसोदिया, जमुना प्रसाद विश्वकर्मा, अनुराग बाजपेयी, पवित्र भांवरे,रामकिशोर डेहरिया, उमेश भांवरे, बहादुर चौधरी, आकाश यादव, शिवम श्रीवास मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Related posts

सना ने बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 452 अंक किए हासिल  

Reva India News

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में  तीन दिवसीय ग्रीष्म ऋतु सर्वेक्षण का आयोजन

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा 2 जनवरी को जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक लेंगे

Reva India News

Leave a Comment