Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्राणायाम और योग की विभिन्न मुद्राओं का हुआ अभ्यास जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय में सूर्य नमस्कार

मंडला 13 जनवरी 2025

12 जनवरी ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के साथ मण्डला जिले में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिले के समस्त स्कूलों में एकसाथ सम्पन्न हुआ। जिला स्तर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण से किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक साथ सभी ने सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में भाग लेकर विभिन्न आसन किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रेडियो संदेश का प्रसारण भी किया गया। मंच पर प्रमोद दुबे, मिनी सिंह, रूबीना सिंह, कमलेश धर दुबे ने उपस्थितजनों को योगाभ्यास कराया।

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कार्यक्रम के संबोधन में राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी एवं कहा कि आज हम विवेकानंद जी को विश्व गुरू के रूप पहचान रहे हैं। उन्होने स्वामी विवेकानंद जी के कथन को उद्धृत करते हुए कहा कि उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर जेपी यादव, एसडीएम मंडला सोनल सिडाम सहित वरिष्ठ अधिकारी, खिलाड़ी एवं स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

Related posts

स्कूलों में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने किया सागर उ.मा.वि. का औचक निरीक्षण  

Reva India News

स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्रों में प्राथमिकता से उपलब्ध कराएं पेयजल – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की जल-जीवन मिशन की समीक्षा

Reva India News

आवेदकों को बतलाई गई उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी शिविर में पहुँचे 151 आवेदक शिविर में 2 आवेदकों को प्रदान किए गए नियुक्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment