Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शून्य बजट प्राकृतिक कृषि पद्धति पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

मण्डला 13 अप्रैल 2022

शून्य बजट प्राकृतिक खेती में मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए महामहिम राज्यपाल, गुजरात सरकार, महामहिम राज्यपाल, मध्यप्रदेश एवं मुख्यमंत्री के आतिथ्य में शासन द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे, इंटरनेशनल कन्वेंशन सेन्टर भोपाल में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण मंडला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उईके द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, जनपद अध्यक्ष पांचो बाई पदम, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश शुक्ला, धर्मराज परिहार मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 350 किसान एवं बहनें उपस्थित रहे। किसानों को इस कार्यक्रम में एनआईसी वीसी रूम से भी वर्चुअली जोड़ा गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अन्य दो मंडियों, कृषि विज्ञान केंद्र, विकासखंड मुख्यालय, किसान उत्पादक संगठन के मुख्यालयों, शासकीय कृषि प्रक्षेत्र में किया गया। मधु अली प्र.उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंडला के द्वारा शून्य बजट प्राकृतिक कृषि पद्धति की जानकारी मंच के माध्यम से किसानों को दी गई।

राज्यसभा सांसद संपतिया उईके के द्वारा मंच के माध्यम से शून्य बजट प्राकृतिक कृषि पद्धति से लागत में कमी एवं किसान की आय में वृद्धि करने हेतु किसानों को सलाह दी गई। विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले द्वारा समूह गठन कर प्राकृतिक खेती करने एवं उत्पादों की गुणवत्तापूर्वक पैकेजिंग करने की सलाह किसानों को दी गई, जिससे किसान को उत्पादों का अच्छा मूल्य प्राप्त होगा एवं बाजार मांग भी होगी। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनांतर्गत चयनित हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान का वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु परियोजना संचालक आत्मा समिति सलिल धगट, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी टी.आर. अहिरवार, सहायक संचालक उद्यानिकी नेतलाल शरणागत एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उमेश शुक्ला जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष के द्वारा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिये किसानों का अभार व्यक्त किया गया।

Related posts

जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

मंडला में पूरी तरह से बनाई गई एक शानदार फिल्म “समर” जल्द ही बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है।

Reva India News

नगर निकाय आम निर्वाचन कार्यक्रम जारी

Reva India News

Leave a Comment