Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रसूति सहायता का शतप्रतिशत लाभ देना सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की पीएसवाई एवं जीएसवाई की समीक्षा

मण्डला 13 अप्रैल 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जननी सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना की समीक्षा  बैठक ली। बैठक में उन्होने कहा कि आगामी 15 दिवस में उक्त दोनों योजनाओं के लंबित प्रकरणों को चिन्हित करते हुए शतप्रतिशत लाभ सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने महिला बाल विकास एवं सीएमएचओ को निर्देषित किया कि सीएम हेल्पलाईन के जननी सुरक्षा एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा से संबंधित लंबित शिकायतों की सूची तैयार कर अधिक से अधिक निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सभी बीएमओ एवं ब्लॉकस्तरीय अमला जननी सुरक्षा एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा के लिए पात्र महिलाओं की जानकारी एकत्र करें। उनके हितलाभ प्राप्ति का परीक्षण करें। साथ ही गंभीरतापूर्वक अपात्र व्यक्तियों की सूची चिन्हित कर उसका भी परीक्षण करें। कलेक्टर ने पिछले 2 वर्षों में हुई डिलेवरी की लिस्ट तैयार कर उसके अनुपात में उक्त दोनों योजनाओं के लाभ का सत्यापन करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बैठक में कहा कि संबंधित विभाग पात्र हितग्राहियों को प्रसूति सहायता का शतप्रतिशत लाभ दें। उन्होंने सभी बीएमओ को निर्देशित किया कि आशा व अन्य कार्यकर्ताओं से प्रसूति से संबंधित डाटा वेरिफाई करें और उन्हें शतप्रतिशत लाभ पहुंचाएं। श्रीमती सिंह ने अति कुपोषित बच्चांे को चिन्हित कर उन्हें अनिवार्यतः एनआरसी भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से एनआरसी खाली न रहे। बैठक में सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह, डीपीओ श्वेता तड़वे एवं वीसी के माध्यम से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

नेशनल लोक अदालत के संबंध में मीडियाकर्मियों के साथ बैठक 19 नवंबर को होगी

Reva India News

संयुक्त सचिव श्रीमती वृंदा मनोहर देसाई का कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने किया स्वागत  

Reva India News

औषधि निरीक्षक द्वारा निवास क्षेत्र में औषधि दुकानों का औचक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment