Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अतिवृष्टि एवं बाढ़ से निपटने की तैयारियां रखें – कमिश्नर वीडियो काॅफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देश

25 जून 2025, मंडला

कमिश्नर जबलपुर श्री धनंजय सिंह भदौरिया ने संभाग के सभी जिला कलेक्टर्स की वीडियो काॅफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारी रखें, साथ ही मानसून के दौरान होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए मेडिकल की टीमें गठित रखें। बैठक में आरसीएमएस के प्रकरण, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, सीपी ग्राम, सीएम हेल्पलाइन, विभागीय जांच, अनुकम्पा नियुक्ति, पेंशन प्रकरण, मानक खाद-बीज एवं गुणवत्ता नियंत्रण, कृषि उत्पादन आयुक्त की बैठक की तैयारी, एसटीएससी छात्रवृत्ति, अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण प्रकरण, सीएम मानिट/ सीएस मानिट प्रकरणों के निराकरण, समग्र ई-केवायसी, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा लेबर बजट तथा जल गंगा संवर्धन सहित अन्य विषयों पर जिलावार समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। मण्डला एनआईसी कक्ष से समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

Related posts

प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने कहा एसआईआर 2025 का विशेष महत्व, कार्यकर्ता निभाएं सक्रिय भूमिका… .जिला भाजपा कार्यालय में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण पर दिए गए संगठनात्मक निर्देश

Reva India News

स्वच्छता ही सेवा अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए जन अभियान परिषद और उसकी टीम को किया सम्मानित किया गया

Reva India News

नैनपुर के मार्कफेड गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया

Reva India News

Leave a Comment