Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

त्यौहारों में रैली एवं अन्य आयोजनों की अनिवार्यतः अनुमति लें – हर्षिका सिंह शांति समिति की बैठक संपन्न  

मण्डला 13 अप्रैल 2022

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत एवं शांति समिति के सदस्यों के बीच आगामी पर्व-त्यौहारों के मद्देनजर विस्तृत चर्चा हुइ। शांति समिति की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आगामी त्यौहारों के दौरान आयोजित की जाने वाली रैली एवं चल कार्यक्रमों की अनिवार्यतः अनुमति लेना होगा। उन्होंने कहा कि एसडीएम एवं एसडीओपी रैली से संबंधित सड़क मार्ग का परीक्षण करेंगे। श्रीमती सिंह ने कहा कि त्यौहारों के दौरान मुख्यालय सहित नगरीय निकायों में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही थाने स्तर पर भी शांति समिति की बैठक आयोजित की जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि रैली का आयोजन शाम या रात तक नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग बिजली, एम्बूलेंस, फायर ब्रिगेड तथा स्वास्थ्य टीम आदि की व्यवस्था पुख्ता रखेंगे। बैठक में एसपी यशपाल सिंह राजपूत, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर मीना मसराम, एडिशनल एसपी गजेन्द्र कवर, एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके, एसडीओपी अश्विनी कुमार, एसीईओ श्री मरावी, संबंधित विभाग एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

पुलिस अधीक्षक ने बैठक में कहा कि आयोजित होने वाले रैलियां बहुत अधिक लम्बी न हो, इस दौरान यातायात सुगमता का ख्याल रखा जाए। इसी प्रकार रैलियों में प्रदर्शन किए जाने वाले झंडे एवं डीजे भी अधिक ऊँचाई के न रहें। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने अलग-अलग विषयों पर चर्चा करते हुए अपने सुझाव दिए।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम 15 मई तक प्रस्ताव एवं खाते की जानकारी देनी होगी

Reva India News

चप्पू उर्फ राजा बंजारा एक वर्ष के लिए जिलाबदर

Reva India News

19 से 25 नवम्बर 2021 तक ’कौमी एकता सप्ताह’ का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment