Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गप्पू उर्फ नरेन्द्र एक वर्ष के लिए जिलाबदर

मण्डला 13 अप्रैल 2022

आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलग्न रहने के कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा गप्पू उर्फ नरेन्द्र पिता रूपलाल मानकर निवासी वार्ड नंबर-2 थाना नैनपुर उम्र 36 वर्ष को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला मंडला तथा उसकी सीमा से सम्बद्ध मध्यप्रदेश राज्य के राजस्व जिले जबलपुर, डिंडौरी, बालाघाट एवं सिवनी की सीमाओं से एक वर्ष की कालावधि के लिए बाहर जाने का आदेश दिया गया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। निर्बन्ध आदेश की अवधि में गप्पू उर्फ नरेन्द्र जिस-जिस थाना क्षेत्र में निवास अथवा आवागमन करेंगे, अपने आने तथा प्रस्थान करने की सूचना देंगे तथा प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे क्षेत्राधिकार वाले थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Related posts

पीपरदोन में पेयजल संकट का समाधान प्रशासन ने ग्रामीणों के बीच पहुँचकर सुलझाया विवाद

Reva India News

वैश्विक आयोडीन का शुभारंभ, कोविड टीकाकरण शपथ

Reva India News

लाड़ली लक्ष्मी योजना से आगे पढ़ाई में मिल रही मदद – सानिया यादव

Reva India News

Leave a Comment