Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीपरदोन में पेयजल संकट का समाधान प्रशासन ने ग्रामीणों के बीच पहुँचकर सुलझाया विवाद

मंडला, 12 मार्च 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को एसडीएम घुघरी श्री सचिन जैन ने ग्राम पीपरदोन का दौरा किया। उन्होंने नागरिकों से सीधा संवाद कर पेयजल आपूर्ति से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे विवाद को सफलतापूर्वक हल कराया।

ग्राम पीपरदोन में पीने के पानी की सप्लाई को लेकर ग्रामीणों के बीच कुछ असहमतियाँ थीं। इस संवेदनशील मुद्दे को सुलझाने के लिए एसडीएम श्री जैन के साथ एसडीओ (पीएचई), जनपद पंचायत सीईओ घुघरी और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट भी उपस्थित रहे।

एसडीएम श्री जैन ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और आपसी समन्वय के माध्यम से जल वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान (जीपीडीपी) के तहत आगामी समय के लिए प्राथमिकताएँ तय की जानी चाहिए।

Related posts

ट्रायसाईकिल और वैषाखी मिलने पर राजेष हुए अत्यंत प्रसन्न

Reva India News

खरीफ विपणन हेतु पंजीयन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किया जाएगा कृषक खरीफ विपणन हेतु अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं

Reva India News

जल जनित समस्याओं के बारे में उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment