Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिल्पी, कारीगरों के प्रशिक्षण के लिए जानकारी

मण्डला 21 अप्रैल 2022

कौशल विकास कार्यक्रम योजनांतर्गत कुम्हारी कार्य में संलग्न शिल्पी, कारीगरों को जिला, संभाग, राज्य स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के 10 प्रशिक्षणार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके तहत प्रशिक्षण के पात्रता अंतर्गत शिल्पी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए तथा शिल्पी कम से कम 5वी कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

प्रशिक्षणार्थियों का चयन जिला स्तरीय छानबीन समिति द्वारा किया जायेगा। प्रशिक्षण के इच्छुक हितग्राही अपना आवेदन पत्र 28 अप्रैल 2022 को शाम 5 बजे तक कार्यालय जिला पंचायत मंडला ग्रामोद्योग एवं माटीकला में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में पदेन जिला माटकीकला बोर्ड जिला पंचायत मंडला में कार्यालयीन समय पर मो.नं. 8959500194 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

सकवाहकला को नषामुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया महिलाओं ने जैदेपुर बनेगा स्वालंबी ग्राम का माॅडल

Reva India News

जिलेवासी कोविड गाईडलाईन का पालन करें – कलेक्टर

Reva India News

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सुरक्षा सुधार पर चर्चा

Reva India News

Leave a Comment