Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

24 अप्रैल से 1 मई तक ’किसान भागीदारी-प्राथमिकता हमारी’ शिविरों के आयोजन होंगे आयोजन  

मण्डला 21 अप्रैल 2022

कलेक्टर मंडला की अध्यक्षता में उपरोक्त विषय पर नाबार्ड डीडीएम, एलडीएम, कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारी बैंक के साथ बैठक रखी गई, जिसमें 24 अप्रैल 2022 से 1 मई 2022 तक केसीसी से वंचित पीएम किसान लाभार्थियों के लिए प्रत्येक ग्राम सभाओं में सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत कर्मचारी, बैंक बीसी, बैंक सखी, पीएमबी आर- सेटी, वित्तीय साक्षरता से जुड़ी संस्थाओं के कर्मचारी, निकटतम बैंक शाखाओं, कृषक उत्पादक संघों के माध्यम से आयोजित होने वाले शिविरों की तैयारी पर चर्चा की गई।

कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा कृषि विभाग एवं जिला सहकारी बैंक को इस अभियान अंतर्गत कम से कम 8 हजार किसानों तथा कमर्शियल बैंक एवं ग्रामीण बैंक शाखाओं द्वारा 2 हजार किसानों के लिए लक्ष्य रखा गया। कैंप के दौरान उन्होने मतस्य पालन एवं पशुपालन कर रहे किसानों को भी केसीसी कार्ड योजना से जोड़ने के लिए लक्ष्य दिये। इन शिविरों के दौरान पीएमएसबीवाई एवं पीएमजेजेवाई से वंचित किसानों को भी इन बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए बैंकों को निर्देशित किया गया।

Related posts

मण्डला – कान्हा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मुक्की परिक्षेत्र स्थित हाथी कैंप में वनमाला हथिनी ने शनिवार को एक नर बच्चे को जन्म दिया है

Reva India News

टी.एल. बैठक में कलेक्टर के निर्देश मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की तैयारी, सीएम हेल्पलाइन निराकरण और सुरक्षा-जागरूकता पर जोर

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment