Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

30 अप्रैल तक रबी उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग करें

मण्डला 21 अप्रैल 2022

रबी विपणन वर्ष 2022-23 हेतु जिले में गेहूं विक्रय के लिए 53 केन्द्र बनाये गए हैं, इन केन्द्रों पर कृषकों द्वारा अपनी उपज का गेहूं विक्रय के लिए 14715 कृषकों द्वारा स्लॉट बुकिंग कराई गई है। इनमें से 1829 कृषकों के द्वारा 80775.55 क्विंटल गेहूं की उपज का विक्रय किया गया। कृषकों से अनुरोध किया गया है कि अपने नजदीकी केन्द्र पर जाकर 30 अप्रैल 2022 तक वेबसाईट http://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx पर रबी 2022-23 के किसान स्लॉट बुकिंग के ऑप्शन पर जाकर अपनी गेहूं विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग कराकर विक्रय की तिथि सुनिश्चित कर लें। साथ ही अपनी उपज का विक्रय हेतु साफ-सुथरी एवं एफ.ए.क्यू. मापदण्ड की तैयार कर उपार्जन केन्द्र लेकर आएं। ताकि किसी भी प्रकार के परेशानी से बचा जा सके।

Related posts

मुख्य कार्यपालन अधिकारी नैनपुर सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 96.09 वेटेज स्कोर के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

Reva India News

ससम्मान सेवा का अनुकरणीय उदाहरण नगरवासियों की सेवा से अभिभूत हुये उत्तरवाहिनी नर्मदा परिक्रमावासी व्यास नारायण मंदिर में संपन्न हुई उत्तरवाहिनी परिक्रमा

Reva India News

मार्कफेड, सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों में खाद की उपलब्धता

Reva India News

Leave a Comment