Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यालय में 26 अप्रैल को ’कैरियर की बात, आपके साथ’ कार्यक्रम का आयोजन  

मण्डला 21 अप्रैल 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में जिला स्तरीय केरियर मार्गदर्शन एवं मोटिवेशनल कार्यशाला का शुभारंभ विगत वर्ष अक्टूबर माह में किया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कैरियर आधारित गतिविधियां जिले में संचालित की जा रही है। इसी तारतम्य में 26 अप्रैल को रानी अवंती बाई विद्यालय के सभागृह में प्रातः 9 से 12 तक कक्षा 11वी तथा 12वीं में अध्ययनरत व पासआउट विद्यार्थियों के लिए कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कैरियर मार्गदर्शकों के द्वारा कक्षा 12वीं उपरांत आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे क्लेट, नीट, जेईई एवं पीएसी यूपीएससी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही कक्षा बारहवीं के उपरांत नर्सिंग, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश एवं चयन प्रक्रिया के विषय में भी अवगत कराया जाएगा।

शासन में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत अधिकारीगण व व्यवसायी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक यह कार्यशाला आयोजित होगी। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी समग्र शिक्षा (सेकेण्ड्री एजुकेशन) जिला मण्डला से यह कार्यशाला प्रारम्भ होने जा रही है। ’केरियर की बात, आपके साथ’ गतिविधि अंतर्गत विद्यार्थियों का ऑनलाइन व ऑफलाइन केरियर मार्गदर्शन किया जायेगा। विद्यालय के केरियर काउन्सलर शिक्षकों के प्रशिक्षण आयोजित होंगे। केरियर आधारित ऑडियो, वीडियो को विद्यार्थियों के साथ शेयर किया जायेगा। कलेक्टर हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट नई उड़ान अंतर्गत इस केरियर गतिविधि का संयोजन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान सुनीता बर्वे एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय तेकाम, ए.पी.सी समग्र शिक्षा मुकेश पांडे द्वारा किया जायेगा। प्रायः यह देखा गया कि शासन स्तर से केरियर मार्गदर्शन आधारित प्राप्त सुविधाओं के प्रति विद्यार्थियों में उत्साह कम होता है। जीवन में केरियर मार्गदर्शक की आवश्यकता इसलिए जरुरी है कि सही समय पर छात्र की क्षमता व रुचि अनुसार सही विषय व केरियर का चयन जीवन मे उसे सफलता के शिखर पर ले जाता है। विद्यार्थी के अंदर केरियर के प्रति चिंतन जाग्रत करने व इच्छुक छेत्र में सफलता हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देने हेतु विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। इस आयोजन में जिले में सेवा दे रहे आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, राज्य प्रशासनिक व पुलिस सेवा, वन सेवा, कृषि विज्ञान, कौशल विकास, चिकित्सा, तकनिकी शिक्षा, महिला बाल विकास, शिक्षा के साथ सीए व पत्रकारिता क्षेत्र के विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Related posts

रोजगार मेला सह प्लेसमेन्ट ड्राइव में 52 बेरोजगारों को मिले ऑफर लेटर

Reva India News

34 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

पदम पुरस्कार के लिए आॅनलाईन आवेदन 30 जून तक

Reva India News

Leave a Comment