Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

31 मई को मनाया जाएगा विश्व तम्बाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस विविध जागरूकता कार्यक्रम एवं आयोजन के दिए गए निर्देश

मण्डला 20 मई 2022

उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में नशीले तथा शराब एवं तम्बाकू के सेवन से नशामुक्ति के लिए नशामुक्त अभियान के तहत शीघ्र अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को गति प्रदान करना है। इसी तारतम्य में 31 मई 2022 को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस एवं 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवसों की महत्ता से भिज्ञ है। 31 मई 2022 “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’’ का आयोजन जिला स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल विकास को जोड़कर किया जाना है, जिसकी थीम ’तम्बांकू को छोड़ दो, जीवन को मोड दो’ पर आधारित है। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, त्रिस्तर, पंचायत व नगरीय निकायों के पदाधिकारियों की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

नशामुक्त मध्यप्रदेश अभियान के प्रथम चरण में जिला स्तरीय समस्त विभागों की सहभागिता एवं प्रत्येक विभाग स्तर पर प्रशिक्षण एवं छोटे-छोटे कार्यक्रम आवश्यक रूप से किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रक्रिया सतत रूप से प्रारंभ रहेगी ताकि नशीले पदार्थों तथा शराब एवं तम्बाकू सेवन से हाने वाले दुष्परिणामों से लागों को जागरूक किया जा सके।

कार्यक्रमों के आयोजन के लिए दिए गए निर्देशानुसार में वॉल पेंटिग, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं। मैराथन, प्रभातफेरी, नुक्कड नाटक इत्यादि कार्यक्रम। बाल-भवन में बच्चों के मध्य विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन। शासकीय सार्वजनिक स्थलों के आसपास होर्डिंग या बैनर के द्वारा नशामुक्त संदेश का प्रचार करना।

Related posts

माह की अंतिम तारीख के पूर्व खाद्यान्न प्राप्त कर लें

Reva India News

बाल संरक्षण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था है फोस्टर केयर

Reva India News

ऊर्जा विभाग मण्डला मध्यप्रदेश में लगातार आठवी बार प्रथम  

Reva India News

Leave a Comment