Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समाजसेवी सुदीप उपाध्याय का निधन

मण्डला। श्री हरे कृष्णा फाउण्डेशन से जुड़े नगर के जाने-माने युवा सुदीप उपाध्याय का बीते दिनों निधन हो गया है। सुदीप काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए कार्य कर रहे थे। मण्डला के अनेक रोगियों को उन्होंने उचित मार्गदर्शन के साथ सहयोग भी किया है। श्री हरे कृष्णा फाउण्डेशन के द्वारा मण्डला में कैंसर रोग एवं ब्रेन रोग जागरूकता विचार संगोष्ठी एवं नि:शुल्क रोग परीक्षण पर कार्यशाला का आयोजन भी वर्ष 2019 में किया गया था। श्री हरे कृष्णा फाउण्डेशन से जुड़े सुदीप सामाजिक कार्यो के लिए जाने और पहचाने जाते थे उनके अचानक निधन से उनके चाहने वालो में शोक है। कैंसर और ब्रेन रोग के अनेक पीडि़तो को उन्होंने मार्गदर्शन के साथ देश के जाने माने चिकित्सकों से भी उपचार कराने में लोगों की मदद की है।

Related posts

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सुरक्षा सुधार पर चर्चा

Reva India News

’’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 मई 2023

Reva India News

Leave a Comment