Reva India News
Other

*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय कला मंच के द्वारा किया गया महारुद्राभिषेक हवन पूजन*

मंडला नगर के काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल जिलहरी घाट स्थित भगवान शिव का महारुद्राभिषेक किया गया। महारुद्राभिषेक से इंसान की मनचाही मनोकामना पूरा हो जाती है। इसलिए लोग अपनी और समाज की आवश्यकतानुसार रुद्राभिषेक कराते हैं। उक्त स्थान पूरी तरह से शुद्ध हो जाता है और रुद्राभिषेक करने वाला व्यक्ति भी बहुत ही पुण्य का भागी बन जाता है। उसके कई प्रकार के विकार स्वत: ही दूर हो जाते हैं रुद्राभिषेक सबसे अधिक सावन के माह में किया जाता है। क्योंकि सावन का महीना भगवान शिव का महीना माना गया है।


इस मौके पर , अभाविप विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैंस जी, प्रांत जनजाति सह कार्य प्रमुख आनंद मरावी,जिला प्रमुख राकेश शुक्ला जी,प्रांत कला मंच सह संयोजिका अमीशा तंडिया जी,जिला संयोजक वागीश पटेल जी, प्रांत कार्यकारणी सदस्य शालनी तिवारी जी, नगर सह मंत्री समीर श्रीवास जी, सुमित श्रीवास,नगर विधायक प्रमुख प्रिंस सिंह, माही ठाकुर,रेणुका आदि कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि रही।सभी ने विश्व कल्याण और शांति के लिया हवन भी किया।

Related posts

ध्वनि प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों का उपयोग न करें जिला प्रशासन की अपील

Reva India News

कांग्रेस के मंच पर भाजपा प्रत्याशी फगन सिंह कुलस्ते की तस्वीर

Reva India News

जिला स्तरीय युवा मण्डल अवार्ड के लिये आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment