15 से प्रारंभ हो रहे पंजीयन की तैयारियाँ पूर्ण करें – हर्षिका सिंह
मण्डला 13 सितम्बर 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 15 सितम्बर से प्रारंभ हो रहे पंजीयन कार्य के संबंध में बैठक ली। बैठक में उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया कि 15 सितम्बर से शुरू हो रहे पंजीयन के लिए समस्त तैयारियाँ पूर्ण करें। उन्होंने पंजीयन केन्द्रों के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां पर किसानों की संख्या अधिक है वहां अतिरिक्त पंजीयन केन्द्र बनाएं। पंजीयन केन्द्रों में किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं रखें। उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर, एमपी ऑनलाईन, एफपीओ एवं स्व-सहायता समूहों के माध्यम से भी पंजीयन सुनिश्चित कराएं। बैठक में सहायक कलेक्टर अर्थ जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने डीपीएम एनआरएलएम को निर्देशित किया कि स्व-सहायता समूहों को पंजीयन से संबंधित जानकारी दें तथा इच्छुक समूहों को पंजीयन कार्यों के लिए संलग्न करें। श्रीमती सिंह ने घुटास, डिठौरी, दानीटोला, चीचगांव, बम्हनी बंजर, चिरईडोंगरी रेलवे, अंजनिया, बिछिया मंडी, हिरदेनगर, पदमी, घुघरा एवं मधुपुरी में किसानों की अधिक संख्या के मद्देनजर अतिरिक्त पंजीयन केन्द्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजीयन के संबंध में किसानों को जानकारी प्रसारित करें। बैठक में उन्होंने डीडीए से फसल क्षेत्रों की जानकारी ली। उन्होंने जिले में पीडीएस वितरण एवं उठाव के संबंध में निर्देशित किया कि वितरण एवं उठाव के कार्य में गति लाएं। बैठक में उन्होंने एएसएलआर को निर्देशित किया कि गिरदावरी कार्य पूर्ण करें।

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 31 आवेदन
मण्डला 13 सितम्बर 2022
जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर मीना मसराम ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 31 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। अपर कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम सिलगी निवासी नित्यानंद यादव ने श्रमिक कार्ड बनवाने के संबंध में, महाराजपुर निवासी सीताराम डोंगरे ने विकलांग पेंशन के संबंध में, संदीप रजक ने संबल योजना के संबंध में, ग्राम सोंढा के समस्त ग्रामवासियों ने ग्रेवल रोड़ निर्माण के संबंध में, भीमडोंगरी निवासी विनीत टोप्पो ने अतिथि शिक्षक के संबंध में आवदेन प्रस्तुत किए।

आज कोविड वैक्सीनेशन महाभियान
प्रीकॉशन डोज लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील
मण्डला 13 सितम्बर 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आज 14 सितम्बर को आयोजित कोविड वैक्सीनेशन महाभियान के तहत जनसामान्य से आग्रह किया है कि जिनके कोविड वैक्सीनेशन के 6 माह हो चुके हैं वे स्वप्रेरणा से वैक्सीनेशन सेंटर आकर प्रीकॉशन डोज लगवाएं। जो लोग वैक्सीनेशन सेंटर तक आने में असमर्थ हैं वे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करें। उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर जाकर प्रीकॉशन डोज लगाएगी। उन्होंने अपनी अपील में कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र उपाय है।

जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न
मण्डला 13 सितम्बर 2022
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार श्री आर0एस0 शर्मा प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं श्री डी0आर0 कुमरे जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल मार्गदर्शन में 12 सितम्बर 2022 को जिला जेल मण्डला में जेल निरीक्षण एवं विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्री विजय कुमार खोब्रागड़े जिला विधिक सहायता अधिकारी, जेल अधीक्षक श्री देवेन्द्र सारस, जेल स्टाफ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण एवं बंदीजन उपस्थित रहे।
श्री विजय कुमार खोब्रागड़े जिला विधिक सहायता अधिकारी मण्डला ने जेल में निरुद्ध व्यक्तियों को समान रुप से न्याय मिले सके इसलिए बंदियों के अधिकार विधिक सहायता एवं सलाह योजना, प्लीबारगेनिंग दाण्डिक मामलों का समझौते के आधार पर अंतिम निराकरण हेतु एक अनुबंध है जो पीड़ित पक्ष एवं अभियुक्त के मध्य आपसी समझौते के आधार पर होता है प्लीबारगेनिंग प्रक्रिया द्वारा असमनीय अपराधों का निराकरण किया जा सकता है। साथ ही बंदियों को नशा मुक्ति के संबंध में बताया कि जेल में बिताये गये समय में उनके द्वारा समस्त प्रकार के नशाओं का सेवन नहीं किया जाता। अतः उन्हें रिहा होने के पश्चात् भी नशाओं का त्याग करना चाहिए तथा प्रत्येक बंदी भाई को अपने कारावास की अवधि में बदले की भावना त्यागकर एक सकारात्मक सोच रखते हुए सजा पूरी करनी चाहिए जिससे जेल में उनमोचन उपरान्त वह समाज में एक बेहतर जीवन जी सके की जानकारी प्रदान की।

नगरीय निकाय के लिए अंतिम दिन तक प्राप्त हुए कुल 350 नामांकन
मण्डला 13 सितम्बर 2022
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला ज़िले के सभी नगरीय निकायों में नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तारीख 12 सितम्बर 2022 निर्धारित थी। 12 सितम्बर 2022 को पार्षद पद के लिए नगरीय निकाय मंडला में 57 महिला तथा 86 पुरूष के साथ कुल 143, नैनपुर में 36 महिला तथा 31 पुरूष के साथ कुल 67, बम्हनी बंजर में 31 महिला तथा 33 पुरूष के साथ कुल 64, निवास में 22 महिला तथा 22 पुरूष के साथ कुल 44 तथा बिछिया नगरीय निकाय में 19 महिला तथा 13 पुरूष के साथ कुल 32 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 सितम्बर 2022 को अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है। इसी दिन निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। मंडला जिले के सभी नगरीय निकायों में 27 सितम्बर 2022 को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। 30 सितम्बर 2022 को प्रातः 9 बजे से मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।

मतदाता जागरूकता के लिए तारीखवार कार्यक्रम जारी
मण्डला 13 सितम्बर 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 मतदाता जागरूकता के लिए नगरीय निकाय के चौराहे, तिराहे एवं वार्डों में संबंधित विभागों के द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी आदेश के तहत 14 सितम्बर को समस्त नगरीय क्षेत्रों में मानव श्रृंखला का आयोजन, 15 सितम्बर को समस्त नगरीय क्षेत्रों के चौराहों पर हस्ताक्षर अभियान, 16 सितम्बर को समस्त नगरीय क्षेत्रों में दीपदान एवं शपथ, 19 सितम्बर को समस्त नगरीय क्षेत्रों में प्रातः 11 बजे साईकिल रैली, 20 सितम्बर को झंकार भवन में दिव्यांगजनों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, 21 को समस्त नगरीय क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता संबंधी प्रश्न प्रतियोगिता, 22 को स्टेडियम ग्राउंड में पत्रकार बनाम अधिकारी, कर्मचारी, छात्र क्रिकेट मैच, 23 को समस्त नगरीय क्षेत्रों में सीनियर एवं ट्रांसजेंडर मतदाता जागरूकता के लिए आयोजन, 24 को नगरीय निकायों के वार्डों में फन गेम्स एवं कुर्सी दौंड़ तथा 26 को टाउनहॉल मंडला में मतदाता जागरूकता के लिए पैदल रैली एवं चित्रकला का आयोजन किया जाएगा।

18 को राजा शंकरशाह-रघुनाथशाह बलिदान दिवस
मण्डला 13 सितम्बर 2022
18 सितम्बर 2022 को राजा शंकरशाह रघुनाथशाह का बलिदान दिवस किला वार्ड मंडला में मनाया जाएगा। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बलिदान दिवस कार्यक्रम के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को नोडल नियुक्त किया है तथा कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

स्ट्राँग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश
मण्डला 13 सितम्बर 2022
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 हेतु रानी फूलकुवंर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मण्डला के छात्रावास कक्ष क्रमांक 5 में स्थित स्ट्रांग रूप में रखे ई.व्ही.एम. को कॉलेज परिसर के वर्कशॉप बिल्डिंग में रखकर ई.व्ही.एम. मशीनों की एफ.एल.सी. ईसीआईएल, हैदराबाद के इंजीनियरों के द्वारा किया जाना है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को जारी पत्र में कहा है कि वर्तमान में उक्त मशीनों को कॉलेज मण्डला के छात्रावास कक्ष क्रमांक 5 में रखा गया है जिनको 13 सितम्बर 2022 से 15 सितम्बर 2022 तक रानी फूल कुवंर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मण्डला के छात्रावास से शिफ्ट किया जायेगा। शिफ्टिंग उपरांत 16 सितम्बर 2022 से 19 सितम्बर 2022 तक एफएलसी की जायेगी एवं 20 सितम्बर 2022 को प्रथम रेण्डमाईजेशन एवं द्वितीय रेण्डमाईजेशन 21 सितम्बर 2022 को किया जायेगा। 21 सितम्बर 2022 से नगरीय निकाय स्तर पर अस्थाई स्थापित स्ट्राँग रूम में शिफ्ट किये जायेंगे। ई.व्ही.एम. शिफ्टिंग 13 सितम्बर 2022 से नगरीय निकाय स्तर पर शिफ्ट किये जाने तक आवश्यक सुरक्षा बल उपलब्ध रहेंगे।

मतदाता जागरूकता गतिविधियों के लिए सीईओ जिला पंचायत नोडल
मण्डला 13 सितम्बर 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता, ईव्हीएम प्रदर्शन, सेंस गतिविधियों के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रानी बाटड को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि उनकी सहायता के लिए सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, उपसंचालक कृषि मधुअली एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना श्वेता तड़वे को नियुक्त किया गया है। उपरोक्त अधिकारी जिले की सभी पांच नगरीय निकाय में मतदाता जागरूकता, ईव्हीएम प्रदर्शन आदि सेंस गतिविधियों के लिये कार्ययोजना बनाकर कार्य संपादित करना सुनिश्चित करेंगे।

किसान पंजीयन प्रक्रिया के लिए इच्छुक करें आवेदन
मण्डला 13 सितम्बर 2022
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु किसान पंजीयन प्रक्रिया का निर्धारण हेतु जिले के अन्तर्गत एफपीसी, एफपीओ स्व-सहायता समूह, एम.पी.ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे के माध्यम से किसानों का पंजीयन करना चाहते हैं, उन आवेदकों को आवेदन के साथ संचालक एवं संचालक के ऑपरेटर के आधार कार्ड, सीएससी/एमपी ऑनलाईन सर्टिफिकेट, बैंक खाता की जानकारी सम्पूर्ण दस्तावेज सहित जिला प्रबंधक के पास 14 सितम्बर 2022 को शाम 4ः30 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

जिले की औसत वर्षा की जानकारी
मण्डला 13 सितम्बर 2022
जिले में इस वर्ष एक जून से 13 सितम्बर के दौरान 1265.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 809.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 456.2 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 सितम्बर को मंडला में 39 मि.मी., नैनपुर में 38.1 मि.मी., बिछिया में 75.4 मि.मी., निवास में 35 मि.मी. तथा घुघरी में 70.1 मि.मी. एवं नारायणगंज में 39.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इस प्रकार जिले में 13 सितम्बर को 42.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ
मण्डला 13 सितम्बर 2022
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रदेश में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन वर्ष में एक बार किया जाता है। समस्त विद्यालय आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 1 से 19 वर्ष के बच्चों के किशोर। किशोरियों को अलविण्डाजॉल का सेवन कराया जाएगा। 13 सितम्बर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं छुटे हुए बच्चों को 16 सितम्बर को मापक राउण्ड किया जाएगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि 2 कृमि के कारण बच्चों में मानसिक विकास में बाधक कुपोषण, एनीमिया, प्रतिरोधक क्षमता में कमी होने से संक्रमण स्कूलों में बच्चों की कमी होती है। एलवेण्डाजॉल पेट के कीड़े मारने की दवा है, गोली का उपयोग बच्चों से लेकर बड़ों को भी साल में एक बार एक गोली जरूर खाएं।

कुष्ठ रोगी खोज अभियान 30 सितम्बर तक चलेगा
मण्डला 13 सितम्बर 2022
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुष्ठ रोगी खोज अभियान जिले में 12 सितम्बर से 30 सितम्बर 2022 तक चलाया जा रहा है। कुष्ठ रोग के प्रति समाज में जागरूकता लाकर रोग के प्रति अंधविश्वास में कमी लाया जाना राज्य शासन का एक प्रमुख लक्ष्य है। इसी उददेश्य को लेकर जिले में 12 सितम्बर से 30 सितम्बर 2022 तक कुष्ठ रोगी खोज अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कुष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुरूष एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सघन स्क्रीनिंग कर संभावित कुष्ठ रोगी की पहचान करेंगे एवं जांच उपरांत उपचार मल्टी ड्रग थेरेपी के माध्यम से एक दाग, दो या उससे अधिक दाग के अनुसार दवाईयों की खुरांक दी जाएगी। टीम प्रतिदिन 25 घरों का सर्वे फार्म भरेगी। सीएचओ स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा किये गये कार्यों का मूल्यांकन करेगी तथा संभावित रोगी का सत्यापन बीएमओ, एमओ के द्वारा किया जाएगा। जिले में कुल 1245 सर्वे टीम हैं, सुपरविजन करने के लिए प्रत्येक 5 टीम में एक सुपरवाईजर नियुक्त है।

म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिछिया के अंतर्गत 195 समूह गठित,
स्व-सहायता समूह से 2340 परिवारों को जोड़ा गया
मण्डला 13 सितम्बर 2022
म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखण्ड बिछिया में समूह गठन के लिये सामुदायिक को जोड़ने के लिये विशेष अभियान म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा चलाया जा रहा है। अभियान आजीविका मिशन द्वारा 7 सितम्बर से 20 सितम्बर 2022 तक चलाया जा रहा है। इस अभियान में समूहों से छूटे हुये परिवारों को जोड़ने के लिये सोशल मोबलाईजेशन केम्पेन चलाया जा रहा है। बताया गया है कि सोशल केम्पेन सीआरपी दल बनाकर गांव में भेजे जा रहे हैं जिसके तहत ग्राम चौपाल, रैली एवं जागरुकता सभायें आयोजित की जा रही हैं। इसी प्रकार 5 संकुलों के 45 ग्रामों में सीआरपी ड्राईव चलाई जा रही है। अभियान में 1200 परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिशन कर्मियों के द्वारा ग्रामों का सघन भ्रमण किया जा रहा है और सीआरपी के साथ गरीब परिवारों को मोबीलाईज किया जा रहा है जिससे समूह में जुड़कर शासन की योजनाओं का लाभ उठा सके। विकासखण्ड बिछिया में 195 समूह का गठन कर लगभग 2340 परिवारों को स्व-सहायता समूह से जोड़ा गया है। इस अभियान की मॉनिटरिंग जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक की जा रही है। इसके साथ ही सीएलएफ के पदाधिकारियों के द्वारा भी ग्राम भ्रमण किया जा रहा है।

सीएम हेल्पलाईन की जिलेवार रैकिंग में शीर्ष-5 में आने का प्रयास करें
कलेक्टर ने की विभागवार समीक्षा
मण्डला 13 सितम्बर 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने वीसी के माध्यम से सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सभी विभाग 19 सितम्बर के पूर्व जारी होने वाली जिलेवार सीएम हेल्पलाईन रैकिंग में शीर्ष-5 में आने का प्रयास करें। उन्होंने लम्बित प्रकरणों की विभागवार एवं आंकड़ेवार समीक्षा की। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि प्रत्येक जिलाधिकारी हर स्तर की सीएम हेल्पलाईन को संतुष्टिपूर्वक बंद करने का प्रयास करें। उन्होंने इस सप्ताह अधिक से अधिक शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बंद करने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक कलेक्टर अर्थ जैन एवं वीसी के माध्यम से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व एवं ग्रामीण विकास विभाग, पंचायतीराज, मध्यान्ह भोजन इस सप्ताह सीएम हेल्पलाईन में लम्बित शिकायतों का मिशन मोड पर निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने एल-1, एल-2, एल-3 तथा एल-4 पर लम्बित विभागवार प्रकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए निराकरण के लिए की गई कार्यवाही के बारे में सवाल किए। श्रीमती सिंह ने सभी एसडीएम से भी लम्बित प्रकरणों के निराकरण के बारे में पूछा। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्रों में गिरदावरी के कार्य में विशेष प्रगति लाएं। इसी प्रकार 15 सितम्बर से प्रारंभ हो रहे पंजीयन कार्य के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के तहसीलदारों से सीएम हेल्पलाईन की जिलेवार रैकिंग में शीर्ष-5 में आने का प्रयास करें

कलेक्टर ने की विभागवार समीक्षा
मण्डला 13 सितम्बर 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने वीसी के माध्यम से सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सभी विभाग 19 सितम्बर के पूर्व जारी होने वाली जिलेवार सीएम हेल्पलाईन रैकिंग में शीर्ष-5 में आने का प्रयास करें। उन्होंने लम्बित प्रकरणों की विभागवार एवं आंकड़ेवार समीक्षा की। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि प्रत्येक जिलाधिकारी हर स्तर की सीएम हेल्पलाईन को संतुष्टिपूर्वक बंद करने का प्रयास करें। उन्होंने इस सप्ताह अधिक से अधिक शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बंद करने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक कलेक्टर अर्थ जैन एवं वीसी के माध्यम से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व एवं ग्रामीण विकास विभाग, पंचायतीराज, मध्यान्ह भोजन इस सप्ताह सीएम हेल्पलाईन में लम्बित शिकायतों का मिशन मोड पर निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने एल-1, एल-2, एल-3 तथा एल-4 पर लम्बित विभागवार प्रकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए निराकरण के लिए की गई कार्यवाही के बारे में सवाल किए। श्रीमती सिंह ने सभी एसडीएम से भी लम्बित प्रकरणों के निराकरण के बारे में पूछा। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्रों में गिरदावरी के कार्य में विशेष प्रगति लाएं। इसी प्रकार 15 सितम्बर से प्रारंभ हो रहे पंजीयन कार्य के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के तहसीलदारों से भी लम्बित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए इस सप्ताह अधिक से अधिक निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन संतुष्टिपूर्वक लम्बित प्रकरणों का निराकरण कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 14 सितम्बर 2022 को होने वाले वैक्सीनेशन महाभियान के लिए आवश्यक तैयारी करते हुए अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराएं। उन्होंने जिले में आयुष्मान कार्ड के पंजीयन में प्रगति लाने के निर्देश दिए तथा आयुष्मान पंजीयन के कैम्प प्रतिदिन लगाने के निर्देश दिए।
भी लम्बित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए इस सप्ताह अधिक से अधिक निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन संतुष्टिपूर्वक लम्बित प्रकरणों का निराकरण कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 14 सितम्बर 2022 को होने वाले वैक्सीनेशन महाभियान के लिए आवश्यक तैयारी करते हुए अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराएं। उन्होंने जिले में आयुष्मान कार्ड के पंजीयन में प्रगति लाने के निर्देश दिए तथा आयुष्मान पंजीयन के कैम्प प्रतिदिन लगाने के निर्देश दिए।

