Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा में प्रवेश पत्र के अलावा फोटोयुक्त पहचान पत्र आवश्यक

मंडला 20 जून 2024

म.प्र. राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 23 जून 2024 दिन रविवार को किया जा रहा है। परीक्षा में अभ्यर्थी आयोग द्वारा जारी प्रवेश पत्र के अतिरिक्त मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, आयकर पेन कार्ड, केन्द्र या राज्य सरकार से जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, पासपोर्ट, बैंक पासबुक फोटो सहित, राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित नवीनतम फोटो परिचय पत्र आदि में से कोई एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर आना आवश्यक है। इसके अलावा परीक्षार्थी स्वयं के पहने कपड़े एवं लिखने हेतु पेन के अलावा अन्य कोई भी सामग्री जैसे- कपड़ा, चश्मा, डिवाईश, बक्कल, घड़ी, बैंड, बेल्ट, पर्स, वॉलेट, टोपी, मफलर, केल्कुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पठन सामग्री आदि सहित परीक्षा केन्द्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

Related posts

राजस्व प्रकरणों को निराकृत करें, अभिलेखों को त्रुटिरहित बनाएं – डॉ. मोहन यादव राजस्व महाअभियान 2.0 के संबंध में मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग सम्पन्न

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

सेवा भारतीय मंडला छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment