Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कैबिनेट मंत्री श्रीमति उईके ने लिया मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

मंडला 11 अगस्त 2025

14 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मण्डला में संभावित प्रवास को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उईके एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मुख्य कार्यक्रम स्थल तथा हेलीपेड का अवलोकन करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उईके ने कहा कि मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मंच एवं टेंट व्यवस्था, बेरीकेटिंग, विद्युत व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, मीडिया सेंटर, पेयजल, पार्किंग आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार हेलीपेड में सुरक्षा, बेरीकेटिंग, फायरब्रिगेड आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

कैबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उईके ने कहा कि सभी तैयारियां समय से पहले पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नगर के विकास के लिए विजन और नगर प्लान तैयार करें-  कलेक्टर नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक सम्पन्न सीवरेज कार्य से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश

Reva India News

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर वधु को आशीर्वाद दिया

Reva India News

कलेक्टर ने भंवरदा एवं सकवाह कला में देखा जल-जीवन मिशन की प्रगति  

Reva India News

Leave a Comment