Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 14 दिसम्बर 2022

विद्यालय के परिणाम शाला शिक्षकों की कार्यशैली को प्रदर्शित करते हैं – हर्षिका सिंह

कलेक्टर ने ली प्राचार्यों की बैठक

 

मंडला 14 दिसम्बर 2022

हाईस्कूल एवं हायरसेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि शिक्षण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। बोर्ड परीक्षाओं में शतप्रतिशत बच्चों को अच्छे अंकों से पास कराने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय के परिणाम शाला शिक्षकों की कार्यशैली को प्रदर्शित करते हैं। विद्यार्थियों के लक्ष्य निर्धारण तथा उसकी पूर्ति में शिक्षक सहयोगी बनें। संकुल क्षेत्र में आने वाले विद्यालयों के स्तर को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी संबंधित संकुल प्राचार्य की है। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग विजय तेकाम, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे, उपसंचालक डीएस उद्दे एवं एलएस मसराम, एपीसी मुकेश पांडे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि सभी शिक्षक पूरी क्षमता से अध्यापन कार्य कराएं। शिक्षा की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर से भी आवश्यक सहयोग करें। सहायक आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के मध्य शालाओं का विभाजन कर प्रभावी मॉनीटरिंग करें। कलेक्टर ने कहा कि तिमाही परीक्षा में अनुपस्थित एवं अनुत्तीर्ण बच्चों की सूची बनाएं तथा उनकी 20 दिसंबर से पुनः परीक्षा आयोजित करें। साईंस, गणित एवं अंग्रेजी विषयों पर विशेष ध्यान दें। स्पेशल कोर्स मॉड्यूल तैयार करें। शाला प्राचार्य स्वयं भी अध्यापन कार्य कराएं। स्मार्ट क्लास का बेहतर उपयोग करें। सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों की ऑनलाईन उपस्थिति दर्ज करें, अन्यथा की स्थिति में संकुल प्राचार्यों का वेतन रोका जाएगा।

प्रायोगिक कक्षाओं पर भी ध्यान दें। पुस्तकालयों को उपयोगी बनाएं। सभी शालाओं में शौचालय क्रियाशील रहें। शौचालय बंद पाए जाने पर प्राचार्य जिम्मेदार होंगे। इस संबंध में सभी प्राचार्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने सभी शालाओं में बिजली, पंखा, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

निराशाजनक परिणाम वाले शाला शिक्षकों के दो वेतनवृद्धि रोकें

 

बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने तिमाही परीक्षा परिणामों की शालावार समीक्षा की। उन्होंने कमजोर रिजल्ट वाले 25 शालाओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। हाईस्कूल, आईटीआई, हायरसेकेंडरी स्कूल सागर तथा अवंति बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम निराशाजनक होने पर उन्होंने सभी शिक्षकों की दो वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक योजनाबद्ध तरीके से अध्यापन कराएं तथा छिमाही परीक्षा में परिणाम सुधारें। अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करें। बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर ने हाईस्कूल लिमरूआ के प्राचार्य का अवैतनिक करने के निर्देश दिए।

 

प्रातः 9 से 10:30 तक रेमेडियल क्लास चलाएं

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक तिमाही परीक्षा के परिणामों का विश्लेषण कर कठिन अवधारणाओं का चिन्हांकन करें तथा रेमेडियल क्लास में बच्चों से अभ्यास कराएं। सभी हाईस्कूल एवं हायरसेकेंडरी स्कूलों में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 10:30 बजे तक अनिवार्य रूप से रेमेडियल क्लास संचालित करें। पाठ्यक्रम को जल्द पूर्ण कराएं। कलेक्टर ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की दृष्टि से प्रश्नोत्तरी तथा मॉडल प्रश्नप्रत्र हल कराएं। विद्यार्थियों की विषय संबंधी शंकाओं का समाधान करें।

 

अभिभावक बच्चों को नियमित स्कूल भेजें

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए शालाओं में शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अनुपस्थित बच्चों के पालकों से संपर्क करें। कलेक्टर ने पालकों का आव्हान किया कि परीक्षा को ध्यान में रखते हुए वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। अनियमित उपस्थिति बच्चों की शिक्षा को प्रभावित करती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

पिंडरई में लोकसेवा केन्द्र का शुभारंभ

 

मंडला 14 दिसम्बर 2022

म0प्र0 लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत मण्डला जिले के समस्त विकासखण्ड में संचालित लोक सेवा केन्द्रों के अधीन उप लोक सेवा केन्द्र प्रारंभ किये जा रहे हैं। इसी क्रम में लोकसेवा केन्द्र नैनपुर के अधीन ग्राम पंचायत पिण्डरई में उपलोक सेवा केन्द्र का शुभारंभ विधायक देवसिंह सैयाम द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा प्रजय जैन, जनपद सदस्य पूनम जितेन्द्र सिंह राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी प्रियंका वर्मा, प्रबंधक लोकसेवा कविता गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

म0प्र0 लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत अब वर्तमान में 48 विभागों की 600 सेवाएं चिन्हित की गई है। वर्तमान में अधिसूचित 600 सेवाओं में से 350 सेवाओं के ऑनलाईन आवेदन लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से लिए जा रहे हैं। इस अवसर पर हितग्राहियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर 8 जातिप्रमाण पत्र एवं 3 आय प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सड़कों पर लगी दुकानों पर की गई कार्यवाही

 

मंडला 14 दिसम्बर 2022

नगर में यातायात की व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका, पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम द्वारा सड़कों पर लगाई गई दुकानों को हटाने की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में 14 दिसंबर को नगरपालिका क्षेत्र के मुख्य मार्गों में किये गये अतिक्रमण को हटाया गया। यातायात व्यवस्था सुचारू करने के उद्देश्य से अव्यवस्थित खडे़ वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। मुख्य मार्गों पर स्थापित दुकानों के सामने अनाधिकृत रूप से रखा गया सामान जब्त किया गया। कार्यवाही में एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके एवं एसडीओपी अश्विनी कुमार, परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पंचायत उप निर्वाचन (उत्तरार्द्ध) के तहत

रिटर्निंग ऑफीसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त

 

मंडला 14 दिसम्बर 2022

ग्राम पंचायतों के अंतर्गत पंचायत उप निर्वाचन उत्तरार्द्ध 2022 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा रिटर्निंग ऑफीसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत क्षेत्र मंडला के लिए कमल सिंहसार तहसीलदार को रिटर्निंग ऑफीसर एवं राजाराम मरावी खण्ड पंचायत अधिकारी को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत क्षेत्र नैनपुर के लिए कमलेश राम नीरज तहसीलदार को रिटर्निंग ऑफीसर एवं केएल उईके खण्ड पंचायत अधिकारी को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत क्षेत्र बिछिया के लिए साक्षी शुक्ला तहसीलदार को रिटर्निंग ऑफीसर एवं कमलेश ठाकुर प्रभारी खण्ड पंचायत अधिकारी को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत क्षेत्र मवई के लिए शीतल चंद्रवंशी प्रभारी तहसीलदार को रिटर्निंग ऑफीसर एवं बोडसिंह मरावी खण्ड पंचायत अधिकारी को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत क्षेत्र घुघरी के लिए हरिओम ठाकुर नायब तहसीलदार को रिटर्निंग ऑफीसर एवं अमृत लाल उईके खण्ड पंचायत अधिकारी को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत क्षेत्र मोहगांव के लिए अजेन्द्रनाथ प्रजापति नायब तहसीलदार को रिटर्निंग ऑफीसर एवं सतीश झारिया खण्ड पंचायत अधिकारी को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत क्षेत्र निवास के लिए शांतिलाल विश्नोई प्रभारी तहसीलदार को रिटर्निंग ऑफीसर एवं दानसिंह धुर्वे पंचायत समन्वयक अधिकारी को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत क्षेत्र बीजाडांडी के लिए सुन्नू ठाकुर नायब तहसीलदार को रिटर्निंग ऑफीसर एवं ललित दहायत खण्ड पंचायत अधिकारी को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत क्षेत्र नारायणगंज के लिए पुष्पेन्द्र पन्द्रे नायब तहसीलदार को रिटर्निंग ऑफीसर एवं रम्मूसिंह मरावी खण्ड पंचायत अधिकारी को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पंचायत उप निर्वाचन (उत्तरार्द्ध) के तहत

15 से 22 दिसंबर 2022 तक प्राप्त किए जाएंगे नामनिर्देशन पत्र

 

मंडला 14 दिसम्बर 2022

पंचायत उप निर्वाचन (उत्तरार्द्ध) के तहत मंडला जिले में सरपंच के एक तथा पंच के 186 पदों के लिए आवश्यक होने पर 5 जनवरी 2023 को मतदान किया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 सितंबर 2022 की स्थिति में उप निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न कराई जानी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 दिसंबर से 22 दिसंबर 2022 तक नामनिर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। 23 दिसंबर को संवीक्षा तथा 26 दिसंबर को प्रतीक आवंटन की कार्यवाही की जाएगी। आवश्यक होने पर 5 जनवरी 2023 को मतदान संपन्न होगा।

अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत मंडला में सरपंच के एक पद तथा पंच के 86 पदों के लिए निर्वाचन होना है। इसी प्रकार पंच पद के लिए जनपद पंचायत नैनपुर में 42, मोहगांव में 17, निवास में 13, बीजाडांडी में 13, बिछिया में 4, मवई में 2, नारायणगंज में 6 एवं घुघरी में 3 वार्डों में निर्वाचन होना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कृषक पुरूस्कार के लिए 20 दिसंबर तक आवेदन करें

 

मंडला 13 दिसम्बर 2022

सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्टेंशन आत्मा अंतर्गत वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ट कृषि एवं संबद्ध विभाग के क्षेत्र में वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर कृषक पुरस्कार गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2023 को दिया जाना है। विकासखण्ड स्तर पर एक विकासखण्ड में 5 सर्वोत्‍तम कृषक पुरस्कार, जिले में 5 सर्वोत्‍तम समूह पुरस्कार तथा 10 सर्वोत्‍तम जिला स्तरीय कृषक पुरस्कार के लक्ष्य प्राप्त है। इस संबंध में कृषकों से अपील की गई है कि जो कृषक पशुपालन, कृषि, उद्यान, मत्स्यपालन, रेशम तथा कृषि अभियांत्रिकी में अच्छा कार्य कर रहे हैं, वे अपने आवेदन पत्र संबंधित विभागों (कृषि, पशुपालन, उद्यान, रेशम एवं मत्स्य विभाग) से या विकासखण्ड स्तरीय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, बी.टी.एम., ए.टी.एम से प्राप्त करते हुए 20 दिसम्बर 2022 तक प्रेषित करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

किसान प्रशिक्षण सह भ्रमण के लिए 20 दिसंबर तक आवेदन करें

 

मंडला 14 दिसम्बर 2022

सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्टेंशन आत्मा अंतर्गत वर्ष 2022-23 में कृषकों को राज्य के बाहर एवं राज्य के अन्दर प्रशिक्षण सह भ्रमण कराया जाना है। इच्छुक किसान अपने आवेदन कार्यालय परियोजना संचालक आत्मा में 20 दिसम्बर 2022 तक जमा करें, ताकि कृषकों का चयन किया जा सके। ये भ्रमण दल 22 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2022 के बीच किये जायेगें। जिन कृषकों ने पूर्व में प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं वो पुनः आवेदन न करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया में समीक्षा बैठक संपन्न

 

मंडला 14 दिसम्बर 2022

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की सतत सहयोगात्मक पर्यवेक्षण एवं समीक्षा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उक्त समीक्षा बैठक में विकासखण्ड से विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी, समस्त सेक्टर मेडिकल ऑफीसर, समस्त सीएचओ, समस्त सुपरवाईजर, समस्त बीईई, एएनएम, एमपीडब्लू, प्रभारी बीपीएम, बीसीएम, बेम एवं नियमित लेखापाल उपस्थित थे।

Related posts

आई.टी.आई. कॉलेज आमानाला में आयोजित कराया गया रक्तदान शिविर  

Reva India News

14 सितम्बर को ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे

Reva India News

प्रतिबंधित अवधि में विभागीय दल द्वारा जप्ती की कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment