Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा ने बनाई रूपरेखा…….. मोर्चा के अध्यक्ष जल्द करें अपने पदाधिकारियों की नियुक्ति………… भाजपा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न…………..

मंडला। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान मंडला, बिछिया, नैनपुर, बम्हनी, निवास नगर निकायों में मनोनीत पार्षदों का स्वागत हुआ। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की रीति-नीति के अनुरूप जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे ष्समरसता संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर संत रविदास पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए समाज के सभी वर्गों तक समरसता, सामाजिक सद्भाव और सेवा के संदेश को पहुंचाने का आह्वान किया गया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 9 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान तथा प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों तथा विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इन कार्यक्रमों को प्रत्येक मंडल और प्रत्येक बूथ स्तर तक प्रभावी एवं जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाए। संगठनात्मक विस्तार पर जोर देते हुए आगामी समय में सभी मोर्चों के जिला अध्यक्षों को अपने-अपने मंडल पदाधिकारियों की नियुक्ति शीघ्र पूर्ण कर सूची जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिल सके। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित प्रत्येक अभियान को कार्यकर्ता सेवा और समर्पण की भावना के साथ बूथ स्तर तक पहुंचाएं तथा संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम है। कार्यकर्ता जनसेवा, समरसता और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ सभी कार्यक्रमों को सफल बनाएं। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ताओं में निहित है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें तथा संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहें। बैठक के अंत में मंडला नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा के अनुज स्व. प्रमोद कछवाहा के नागपुर में उपचार के दौरान हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश जैन एवं आभार जिला महामंत्री नरेश चंद्रौल ने किया इस दौरान जिला महामंत्री संतोष रजक महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शशि पटेल, अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मरकाम, पूर्व जिलाध्यक्ष रोचीराम गुरवानी, मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीत पांडे, जुगल बघेल, सुनीत चौरसिया, भावना साहू, मंचासीन रहे।

Related posts

नगर के विकास के लिए विजन और नगर प्लान तैयार करें-  कलेक्टर नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक सम्पन्न सीवरेज कार्य से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाएगी रोशनी  

Reva India News

Leave a Comment