Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 19 जनवरी 2023

खेलो इंडिया प्रचार-प्रसार: वाहनों में लगे स्टीकर

 

मंडला 19 जनवरी 2023

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिले में 2 से 4 फरवरी तथा 8 से 10 फरवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से वाहनों में स्टीकर लगाए गए। स्टीकर बस एवं ऑटो सहित विभिन्न मार्गों में चलने वाले वाहनों में लगाए गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

गणतंत्र दिवस पर प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश

 

मण्डला 19 जनवरी 2023

अपर कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के प्रमुख शासकीय भवनों एवं सार्वजनिक इमारतों पर 25 एवं 26 जनवरी 2023 की रात्रि को प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई से सब्जी उत्पादन कर अच्छी आय प्राप्त कर रही अंजू बाई

 

मंडला 18 जनवरी 2023

अंजू बाई मरावी परम्परागत खेती से हटकर आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सब्जी का भरपूर उत्पादन कर रही है। ड्रिप और स्प्रिंकलर पद्धति ने अंजू को कम लागत में अच्छी आय दिलाई। अंजू बाई कहती है कि मण्डला जिले के घुघरी विकासखण्ड के ग्राम पाण्डकला की वह सामान्य कृषक है, जो पहले कुआं और पंप के माध्यम से सिंचाई कर टमाटर एवं बैंगन की खेती करती थी जिससे कम लाभ होता था।

अंजू बाई बताती है कि मैंने कृषि विभाग तथा उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से संपर्क की। मैं अधिकारियों के सुझाव से मसाला क्षेत्र में एवं सब्जी क्षे़त्र का विस्तार के लिए लौकी, टमाटर, करेला फसल के साथ-साथ आधुनिक तकनीक अपनाते हुए ड्रिप और स्प्रिंकलर प्रणाली से सब्जियों का उत्पादन करने का निर्णय लिया। अब मुझे लगभग 100 क्विंटल फसल हुई है। इसी प्रकार आलू 8 टन, टमाटर 2 टन, करेला 2.5 टन और लौंकी 6 टन फसल उत्पादन हुआ। अब मैं एक अच्छी आय प्राप्त कर टेªक्टर, मोटरसाइकिल, स्पेयर पंप बैटरी चलित, टेªक्टर विथ रोटावेटर खरीद कर खेती में उपयोग कर रही हंू। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ देने के लिए सरकार का धन्यवाद करती हँू।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सफल उद्यमी बनकर दूसरों को भी रोजगार दे रहे आनंद

 

मंडला 19 जनवरी 2023

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना आनंद कुमार के लिए वरदान सिद्ध हुई है। मण्डला जिले के युवा उद्यमी आनंद कुमार सिंगौर खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना करके अब अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। आनंद कुमार का कहना है कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से उन्हें बैंक ऋण मिला। अपनी इकाई का उन्नयन करते हुए नवीन आधुनिक गुण उत्पादन मशीन स्थापित किया।

आनंद बताते है कि मेरे द्वारा विगत कई वर्षाे से पुरानी मशीन से गुड़ उत्पादन कर किया जा रहा था। वर्ष 2022-23 में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग मण्डला के अधिकारियों से संपर्क कर विभाग से विस्तृत जानकारी लेकर मैंने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया। अब मैं स्वयं के अलावा दूसरों को भी रोजगार दे रहा हूं। मेरी इकाई में 8 से 10 महिलाएं काम कर रही हैं। इस योजना ने नई मशीन लगने से मेरी गुड़ इकाई की उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई है व आमदनी भी दुगुनी हो गई है। मैं अपने क्षेत्र में लोगों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का लाभ लेने का आव्हान भी कर रहा हूं जिससे कि अधिक से अधिक युवा वर्ग इस योजना से जुड़कर सफल उद्यमी बन सकें। साथ ही वे बेरोजगार लोगों को रोजगार देने के लिए समक्ष भी बन सकें। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के लिए मैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बम्हनी कॉलेज में खेलो इंडिया यूथ गेम्स परिचर्चा आयोजित

 

मंडला 19 जनवरी 2023

शासकीय कला महाविद्यालय बम्हनी बंजर में खेलो इंडिया के अंतर्गत परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में संयोजक डॉ. विवेक कुमार जायसवाल द्वारा खेल के महत्व को बताते हुये मण्डला में आयोजित खेलों के बारे में छात्रों को परिचित कराया। साथ ही भारत शासन के खेलो इंडिया के उद्देश्य को बताते हुए ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की सहभागिता में वृद्धि एवं जनमानस तक खेलों की महत्ता को कैसे पहुंचायें इस हेतु शासन की कार्ययोजना के विषय में चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य ने क्षेत्रीय खेलों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात् डॉ. रंजीत कुमार भालेकर ने खेल के महत्व पर चर्चा की। साथ ही डॉ. रियंका पटैल ने मण्डला में आयोजित ‘‘खेलो इंडिया’’ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं की दर्शक के रुप में भी अपनी सहभागिता देने हेतु प्रोत्साहित किया। इसके पश्चात महाविद्यालय में खेलो इंडिया थीम्स पर रंगौली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रृष्टि रजक, द्वितीय स्थान पर रागिनी साहु एवं कुन्ती नंदा तथा तृतीय स्थान अभिलाषा नंदा एवं शिवानी चक्रवर्ती को मिला। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोविड प्रिकॉशन डोज लगाना हुआ प्रारंभ

 

मंडला 19 जनवरी 2023

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि कोविड से बचाव हेतु कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें एवं वैक्सीन लगवाएं। जिलेवासियों से अपील की गई है कि 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति कोविड़-19 के प्रिकॉशन डोज अवश्य लगवाएं। जिला मुख्यालय में जी.एन.एम. ट्रेनिंग सेंटर तथा जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रिकॉशन के टीके लगाये जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रोजगार मेला 24 को नगरपालिका टाऊनहॉल में

 

मंडला 19 जनवरी 2023

जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला रोजगार कार्यालय मण्डला द्वारा रोजगार मेला का आयोजन 24 जनवरी 2023 को नगरपालिका मण्डला के टाउन हॉल में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। युवक-युवतियों जिनकी उम्र 18-35 वर्ष एवं योग्यता-कक्षा 8वीं से स्नातक एवं आई.टी.आई उत्तीर्ण हो तथा निजी क्षेत्र में रोजगार में अवसर उपलब्ध कराने हेतु इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो फोटोग्राफ, रोजगार पंजीयन एवं अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

 

 

 

 

 

दिनांक 18/01/2023 से कान्हा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत इकोसेंटर, खटिया में दो दिवसीय कार्यशाला “कार्बन स्टॉक एसेसमेंट फॉर जेनरेटिंग कार्बन फाइनेंस“ विषय पर “द एनर्जी एंड रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट“ (टेरी) के सहयोग से प्रारंभ हुई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अजोय भट्टाचार्य, भा.व.से. (सेवानिवृत्त), कंसलटेंट, टेरी द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने परियोजना की विषय वस्तु, आवश्यकता तथा उसमें होने वाले लाभ के बारे में बताया। कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक श्री सुनील कुमार सिंह, भा.व.से, द्वारा कान्हा टाइगर रिजर्व के बारे में विस्तृत विवरण से परिचय कराया गया तथा संपूर्ण परियोजना के निर्माण से भविष्य में होने वाले परिणामों से अवगत कराया। कार्यशाला में अन्य वक्ता श्री अनिरुद्ध सोनी, श्री अनूप जकारिया, श्री वरुण ग्रोवर, सुश्री प्रांजुल चौहान एवं श्री विनीत श्रीवास्तव रहें। कार्यशाला का उद्बोधन बफर जोन के संयुक्त संचालक श्री नरेश सिंह यादव, भा.व.से. द्वारा दिया गया। कार्यशाला में  सुश्री ऋषिभा सिंह नेताम, भा.व.से., उप संचालक, कान्हा टाइगर रिजर्व,  समस्त सहायक संचालक, परिक्षेत्र अधिकारी एवं कोर जोन के 28 वनरक्षकों एवं राज्य वन अनुसंधान संस्थान, जबलपुर के प्रतिनिधि तथा रिन्यू पावर के प्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए। आज दिनांक 19/01/2023 को क्षेत्र भ्रमण किया जाकर सैंपल प्लाट डाले जायेंगे। इसके अतिरिक्त इको विकास समितियों के सदस्यों से परियोजना के महत्व, आवश्यकताएं एवं उनकी भागीदारी के संबंध में भी चर्चा की जावेगी।

 

Related posts

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

भण्डारित धान को सुरक्षित करने पर्याप्त व्यवस्था रखें – सीईओ जिला पंचायत

Reva India News

नैनपुर से पेंचवेली एक्सप्रेस की हुई शुरुआत सांसद और मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रेल सेवाओं के विस्तार से यात्रियों को मिलेगी सुविधाएं  

Reva India News

Leave a Comment