Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 5 अक्टूबर 2023

कलेक्टर एवं एसपी ने किया मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

मंडला 5 अक्टूबर 2023

                विधानसभा निर्वाचन 2023 में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान संपन्न करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना तथा पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने निवास विकासखंड के मनेरी एवं मेढ़ी के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्हांेने मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के आने और जाने के द्वार, फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था, पानी, शौचालय एवं रैम्प की व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित मतदाताओं से चर्चा करते हुए निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करने का आव्हान किया। इस दौरान कलेक्टर ने दिव्यांग मतदाता से भी चर्चा की तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। इस अवसर पर सीईओ जनपद दीप्ति यादव सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

शैक्षणिक गुणवत्ता पर करें फोकस – डॉ. सिडाना

कलेक्टर ने किया स्कूलों का निरीक्षण

मंडला 5 अक्टूबर 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेरी एवं माध्यमिक शाला मेढ़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि शिक्षा की गुणवत्ता पर फोकस करें। पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण करें। सहायक शैक्षिक सामग्री का उपयोग करते हुए बच्चों की अवधारणा स्पष्ट करें। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से विषय आधारित एवं सामान्यज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शाला भवनों को आकर्षक बनाएं। ब्लेकबोर्ड की बेहतर व्यवस्था करें। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कक्षाओं में बिजली तथा पंखों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, जनपद सीईओ दीप्ति यादव सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल मंडला में रानी दुर्गावती जयंती मनाई गई

मंडला 5 अक्टूबर 2023

                रानी दुर्गावती स्मारक स्थल रपटा घाट मंडला में रानी दुर्गावती जयंती मनाई गई। पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष संतोष सोनू भलावी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग विजय तेकाम, सीएमओ नगरपालिका गजानंद नाफड़े, होमगार्ड कमांडेंट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा रानी दुर्गावती की तैल्यचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने अपने संबोधन में शासन द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने रानी दुर्गावती की वीरता एवं शौर्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत मंडला के अध्यक्ष डॉ. संजय कुशराम ने रानी दुर्गावती के शासनकाल के उत्कर्ष कार्यों और उनकी वीरता, संघर्ष का वर्णन किया। नगरपालिका मंडला अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने भारतीय इतिहास में नारी शक्ति के शौर्य और योगदान को स्मरण करते हुए रानी दुर्गावती के कार्यों को अनुकरणीय बताया। जनपद पंचायत मण्डला अध्यक्ष संतोष सोनू भलावी ने रानी दुर्गावती के द्वारा मुगलों के विरूद्ध किए गए संघर्ष व उनके स्वाभिमान के बारे में बताया।

 

 

 

 

 

 

 

केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 6 अक्टूबर को निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे

मंडला 5 अक्टूबर 2023

                केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 6 अक्टूबर को प्रातः 9ः30 बजे जेवरा से प्रस्थान कर कुम्हाघाट विकासखंड नारायणगंज आगमन कर नर्मदा नदी पहुंच मार्ग सहित उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। आप प्रातः 11 बजे कुम्हाघाट से प्रस्थान कर प्रातः 11:30 बजे नारायणगंज आगमन कर विकास उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण एवं हितलाभ का वितरण करेंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते दोपहर 12 बजे नारायणगंज से डिंडौरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा निर्वाचन में लगे नोडल अधिकारियों की बैठक 6 अक्टूबर को

मंडला 5 अक्टूबर 2023

                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना की अध्यक्षता में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु नियुक्त समस्त नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक 6 अक्टूबर को सायंकाल 4 बजे जिला योजना भवन मंडला में आयोजित की गई है। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने उक्त बैठक में समस्त नोडल अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

स्थानीय प्रिंटर्स एवं मुद्रकों की बैठक 6 अक्टूबर को होगी

मंडला 5 अक्टूबर 2023

                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना की अध्यक्षता में 6 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे जिला योजना भवन मंडला में स्थानीय स्तर के प्रिंटर्स एवं मुद्रकों की बैठक आयोजित की गई है। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने उक्त बैठक में समस्त प्रिंटर्स एवं मुद्रकों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

एक्सपेंडीचर मॉनीटरिंग एण्ड कम्पलेंट परमिशन मैनेजमेंट की बैठक 7 अक्टूबर को

मंडला 5 अक्टूबर 2023

                जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत 7 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे से रानी दुर्गावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला में एक्सपेंडीचर मॉनीटरिंग एण्ड कम्पलेंट परमिशन मैनेजमेंट की बैठक आयोजित की गई है। उक्त बैठक में समस्त रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर, एसएसटी टीम, व्हीएसटी टीम, एफएसटी टीम, व्हीव्हीटी टीम, ईईटी टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक एवं लेखा टीम, एमसीएमसी टीम एवं सी-विजिल टीम को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी, कर्मचारियों को जिला मेडीकल बोर्ड प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु दिशा-निर्देश जारी

मंडला 5 अक्टूबर 2023

                सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक मंडला ने समस्त शाखा प्रभारी मेडीकल बोर्ड को प्रमाण-पत्र जारी करने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में जिला प्रशासन द्वारा शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। जिसमें कई अधिकारी, कर्मचारी स्वास्थ्य कारणों को लेकर जिला मेडीकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होते हैं। उन्होंने इस संबंध में निर्देशित किया है कि निर्वाचन कार्य से छूट पाने हेतु जिला मेडीकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने वाले शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों से उनके विभाग प्रमुख द्वारा उक्त अधिकारी, कर्मचारियों को जिला मेडीकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने संबंधी आदेश, पत्र उपलब्ध कराने के उपरांत ही जिला मेडिकल बोर्ड से फिट/अनफिट प्रमाण-पत्र जारी किया जाए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

श्रवण बाधित दिव्यांग शिविर का आयोजन आज

मंडला 5 अक्टूबर 2023

                सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक मंडला ने बताया कि श्रवण बाधित दिव्यांगजनों की जांच एवं प्रमाण पत्र हेतु विशेष शिविर का आयोजन 6 अक्टूबर 2023 को जिला चिकित्सालय मण्डला में किया गया है। शिविर में ईएनटी विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय जबलपुर डॉ. ज्योति शिल्पा नेल्सन अपनी सेवायें देंगी। इस शिविर में ऐसे श्रवण बाधित दिव्यांगजन जिनके प्रमाण पत्र का नवीनीकरण किया जाना है अथवा नए प्रमाण पत्र बनना है, वे प्रातः 10 बजे जिला चिकित्सालय मण्डला में उपस्थित होकर अपनी आडियोमेट्री जांच करायें, जिसके उपरांत डॉ. नेल्सन द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र संबंधी कार्यवाही की जायेगी। इस संबंध में सभी दिव्यांगजनों से अनुरोध है कि आवश्यक दस्तावेज यथा-आधार कार्ड समग्र आई.डी. दो फोटो, पुराना दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो तो) आदि साथ में लेकर आवें।

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री ने वर्चुअली किया मनेरी के बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ

कलेक्टर ने झंडी दिखाकर पहली गाड़ी को किया रवाना

 

मंडला 5 अक्टूबर 2023

                प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जिले के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में इंडियन ऑईल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा स्थापित 60 टीएमटीपीए एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअली शुभारंभ किया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटैल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी मंचासीन रहे। मनेरी में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, चीफ जनरल मैनेजर शशि चौधरी, डिप्टी जनरल मैनेजर एसएस वाजपेयी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित संबंधित उपस्थित रहे।

                इस अवसर पर चीफ जनरल मैनेजर शशि चौधरी ने प्लांट की स्थापना, कार्यप्रणाली तथा उसके लाभ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने प्लांट से गैस सिलेंडर लेकर जाने वाली पहली गाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रदेश के 15 लाख घरों में स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराएगा यह प्लांट

 

                इंडियन ऑईल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि मनेरी में 60 टीएमटीपीए एलपीजी बॉटलिंग प्लांट स्थापित किया गया है। यह बॉटलिंग प्लांट मध्यप्रदेश राज्य के लगभग 15 लाख घरों को खाना पकाने का स्वच्छ ईंधन (एलपीजी) उपलब्ध कराएगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला के क्रियान्वयन में भी जबलपुर बॉटलिंग प्लांट का योगदान रहेगा जिससे गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों की महिलाओं को सरलता से एलपीजी गैस कनेक्शन प्राप्त होगी।

Related posts

पशुधन संजीवनी योजनांतर्गत शुल्क निर्धारित  

Reva India News

जिले के सभी मतदान केंद्रों पर हुआ मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन

Reva India News

26 जनवरी को समस्त शासकीय भवनों पर करें रोशनी की व्यवस्था

Reva India News

Leave a Comment