Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण

मण्डला 12 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में कोविड संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कंट्रोल सेंटर में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ड्यूटीरत शासकीय सेवकों से चर्चा करते हुए कहा कि कंट्रोल सेंटर के माध्यम से संक्रमित व्यक्तियों तथा उनके परिजनों से सतत रूप से बात करें। उन्होंने स्वस्थ होने तथा आवश्यक सावधानियों के लिए जरूरी सलाह दें। श्रीमती सिंह ने कहा कि जिला स्तरीय कोविड कमांड सेंटर में कार्यरत सभी ड्यूटी ऑफीसर अपने कार्य को गंभीरता से सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले फोन एवं उनकी परेशानियों की सकारात्मक रूप से सुनते हुए उन्हें उनके निकटस्थ चिकित्सा केन्द्रों के बारे में जानकारी दें। निरीक्षण के दौरान एडीएम मीना मसराम, कंट्रोल सेंटर प्रभारी ईईआरईएस श्री मनोज धुर्वे एवं संबंधित उपस्थित थे।

 

9926331714 तथा 9516870310 कमांड सेंटर के नंबर

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि जिला कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर के टोलफ्री एवं अन्य संपर्क नंबरों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि जिला स्तरीय कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर का नंबर 9926331714 तथा 9516870310 है। जिलेवासी कोविड संक्रमण से संबंधित किसी भी सलाह या सूचना के लिए उक्त नंबर पर सतत रूप से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आज

Reva India News

टीएल प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण – सीईओ जिला पंचायत जिला योजना भवन में विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

मुख्य अभियंता जबलपुर ने ली समीक्षा बैठक 2 लाख से अधिक बकाया राशि वसूलने के दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment