Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

अंजनियां पुलिस की कार्यवाही,  अवैध रूप से लोहे की बका लेकर घूमता आरोपी गिरफ्तार

.मडला मध्य प्रदेश वर्तमान में दुर्गोत्सव पर्व को शांतिपूर्ण मनाने व विधान सभा निर्वाचन के परिपेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक मंडला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नैनपुर द्वारा अवैध कार्यों पर त्वरित कार्यवाही करने व शांति भग करने के सूचना पर तत्काल करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त तारतम्य में आज दिनाँक 23/10/2023 को ग्राम बोकर से सूचना मिली कि दुर्गेश भांवरे गाँधी चौक बोकर में अवैध रूप से लोहे की बका लिये लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना तस्दीक मौके पर पहुँचकर की गयी जो आरोपी दुर्गेश भांवरे उर्फ टोनी पिता स्व. चूरामन उम्र 32 वर्ष ग्राम बोकर गाँधी चौक में अपने हाथ में लोहे की धारदार बका लिये लोगों को डरा धमका रहा था जहाँ पर लोगों की भीड लग गयी थी आरोपी को हिकमत अमली से पकड़कर उसके हाथ में रखे बका को जप्त किया जाकर आरोपी को धारा 25 (बी) आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

 

Related posts

जनसुनवाई में 84 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन

Reva India News

शिविर लगाकर करें सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का निराकरण – हर्षिका सिंह समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश  

Reva India News

जिले में मिले 4 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

Leave a Comment