Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 24 अक्टूबर 2023

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

वाहन में मिले 1 लाख 50 हजार रूपए जब्त

निवास में एफएसटी, एसएसटी टीम की कार्यवाही

मंडला 24 अक्टूबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 को सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से गठित फ्लाइंग स्कॉट तथा स्थैतिक निगरानी टीम द्वारा क्षेत्रों का लगातार भ्रमण तथा चैकपोस्ट के माध्यम से निरीक्षण एवं निगरानी का कार्य करते हुए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में निवास तिराहा में फॉर्चुनर क्रं. एमपी 19 सीबी 4700 वाहन की तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार गिरीश पांडे के बैग से 1 लाख 50 हजार रूपए बरामद हुए जिसकी ईएमएस पोर्टल पर जब्ती बनाते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

62.54 लीटर शराब जब्त

 

एफएसटी, एसएसटी, पुलिस तथा आबकारी विभाग द्वारा शराब के अवैध निर्माण, क्रय, विक्रय, भंडारण एवं परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटे में जिले में 62.54 लीटर शराब की जब्ती की गई। जानकारी के अनुसार बिछिया थाना अंतर्गत 6 लीटर, बम्हनी थाना अंतर्गत 4.68 लीटर, बीजाडांडी अंतर्गत 13.86 लीटर, मंडला में 16 लीटर तथा महाराजपुर में 22 लीटर शराब जब्त करते हुए संबंधितों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई। जब्त की गई शराब की कुल कीमत 15 हजार 785 रूपए बताई गई है।

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

27 को माईक्रो ऑब्जर्वर एवं 28 को ईव्हीएम कमिशनिंग प्रशिक्षण

मंडला 24 अक्टूबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 हेतु जिले के विधानसभा क्षेत्र मंडला, निवास एवं बिछिया में निर्वाचन कार्य हेतु अधिकारी, कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक माईक्रो ऑब्जर्वर का (द्वितीय पाली) का तथा 28 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक ईव्हीएम कमिशनिंग से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। दोनों प्रशिक्षण आरडीपीजी कॉलेज में होंगे।

 

 

 

 

रावण दहन कर दिया गया नैतिक मतदान का संदेश

 

मंडला 24 अक्टूबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में 100 फीसदी मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में स्वीप गतिविधियों के तहत विविध आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दशहरा पर्व के अवसर पर स्थानीय जेल ग्राउंड में बुराईयों के प्रतीक रावण का पुतला दहन कर नैतिक मतदान का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को नैतिक मतदान की शपथ दिलाई गई। मतदाताओं से आग्रह किया गया कि वे किसी प्रकार के प्रलोभन में आए बगैर स्वैच्छिक मतदान करें। मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर मतदाता जागरूकता से संबंधित बैनर, पोस्टर लगाए गए थे। साथ ही जिला स्तर से तैयार किए गए मतदाता जागरूकता के गीत भी बजाए जा रहे थे।

                इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला ऋषभ जैन, उपसंचालक कृषि मधुअली, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े सहित संबंधित अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

 

 

 

 

 

 

विजयदशमी के पावन अवसर पर पत्रकार परिषद ने किया कलम शस्त्र पूजन

समाजसेवी और पत्रकारों का हुआ सम्मान

मण्डला।
मंगलवार को विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला ईकाई मण्डला द्वारा कलम शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के सामने हनुमान शेषनाग मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रामकृष्ण आश्रम के संचालक शारदात्मक जी महाराज, वरदान आश्रम अंजनिया के संचालक पं. नीलू महाराज, रामदास जी महाराज, पं. रामनाथ शास्त्री जी एवं पं. कुंजबिहारी पांडे की गरिमामय उपस्थित व वैदिक मंत्रों उच्चरण के साथ कलम शस्त्र पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआा। पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि कलम की ताकत समाजहित देश हित और गरीबों के उत्थान के लिए होनी चाहिए लोगो को न्याय मिल सकें। शोषित, पीडि़त और न्याय के लिए भटक रहे लोगों को जगाने का काम कलम करती है इसलिए मप्र में पहली बार कलम पूजन से इस कार्यक्रम की शुरूआत मण्डला जिले से की गई है। लोग कलमकारों को सम्मान दें इसी उद्देश्य को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन अर्चन करते हुए कलम पूजन किया गया। इस अवसर पर नीलू महाराज ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाने वाला त्यौहार है। दशहरा का त्योहार नौ दिनों तक चलने वाले शारदीय नवरात्रि के खत्म होने के अगले दिन बाद मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार दशहरा जिसे विजयदशमी भी कहा जाता है। यह अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दौरान नीलू महाराज ने आगामी माह 17 दिसंबर से आयोजित श्री अष्टलक्ष्मी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत पुराण से संबंधित कलेंडर का विमोचन भी कराया। वहीं रामकृष्ण आश्रम के संचालक शारदात्मक जी महाराज ने कहा कि दशहरा भगवान राम की रावण पर विजय के रूप में मनाया जाता है। कई स्थानों पर इस दिन बुराई के विनाश का संकेत देने के लिए आतिशबाजी के साथ रावण का पुतला भी जलाया जाता है। दशहरा या विजयदशमी भगवान राम की विजय और दुर्गा पूजा के रूप या फिर यह शक्ति-पूजा का पर्व है। रामदास जी महाराज ने कहा कि यह बुरे आचरण पर अच्छे आचरण की जीत की खुशी में मनाया जाने वाला त्यौहार हैं सामान्यत: दशहरा एक जीत के जश्न के रूप में मनाया जाने वाला त्यौहार हैं जश्न की मान्यता सबकी अलग-अलग होती हैं जैसे किसानो के लिए यह नयी फसलों के घर आने का जश्न हैं पुराने वक्त में इस दिन औजारों एवं हथियारों की पूजा की जाती थी, क्यूंकि वे इसे युद्ध में मिली जीत के जश्न के तौर पर देखते है। लेकिन इन सबके पीछे एक ही कारण होता हैं बुराई पर अच्छाई की जीत है। पं. रामनाथ जी शास्त्री ने कहा कि आज के समय में दशहरा इन पौराणिक कथाओं को माध्यम मानकर मनाया जाता हैं माता के नौ दिन की समाप्ति के बाद दसवे दिन जश्न के तौर पर मनाया जाता हैं जिसमे कई जगहों पर राम लीला का आयोजन होता है। जिसमे कलाकार रामायण के पात्र बनते हैं और राम-रावण के इस युद्ध को नाटिका के रूप में प्रस्तुत करते हैं। इस दौरान हवन के साथ महाआरती भी की गई। कार्यक्रम के दौरान नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार और समाजसेवियों का सम्मान किया गया। वरिष्ठ पत्रकार सुनील दुबे अन्ना महाराज, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार हनुमान तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार ओमकार यादव एवं संतो का विशेष सम्मान करते हुए उपस्थितजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान नीरज अग्रवाल, रोहित बघेल, रोबिन पाठक, रंजीत कछवाहा, डॉ.ओमकार रजक, विजय परतेती, नवीन श्रीवास, प्रयाग सिंगौर, रोहित चौकसे, नितेश पटेल, दीपक बैरागी, अनमोल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, जाकिर खान, ओमकार यादव, ब्रजेश चौरसिया, अनिल यादव, देवेंद्र चौधरी, रतनेश दुबे, आलेख तिवारी, चंद्रकुमार कांड्रा, प्रशांत पटेल, दीपक रजक, राजेंद्र श्रीवास, आकाश चक्रवर्ती, गजेंद्र पटेल, कैलाश कुमार डेहरिया, साकिर खान, पीडी खैरवार, सीताराम यादव, शरद कुमार डेहरिया, सुनील कुमार मिश्रा, राकेश जैन, राजेश शर्मा, राजा शुक्ला, विवेक अग्निहोत्री, विजय अग्रवाल, अमित भोलू अग्रवाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र पटेल, निशांत पटेल, नरेंद्र साहू, गजेंद्र पटेल, अजीत पटेल, शंभू शुक्ला, सुनील बाली, राकेश गुप्ता, हनुमान तिवारी, काशीराम वरकड़े, राजेंद्र यादव, भुनेश्वर केवट, कमलेश मिश्रा, अशोक मर्सकोले,  अमित शुक्ला, योगेश उपाध्याय, दीपेश बाजपेयी, राजेन्द्र राजपूत, दीपक बैरागी, शारदा श्रीवास, हरवंश ठाकुर, रेनु कछवाहा, आरती राजपूत, मंजू कछवाहा, रागिनी हरदहा, सरोज सोनी, तरला कुशवाहा, उमा यादव, श्रृद्धा बर्मन, पल्लवी श्रीवास, सीता परतेती, साबिन बानो, संध्या कांड्रा, अरुणा पटेल, मनीष तिवारी, अशोक मिश्रा, विजय साहू, गीता साहू, अनिता तिवारी, विदीप मरकाम, दुर्गेश ठाकुर, दुर्गेश प्रजापति, दीपक कछवाहा, डॉ मोहित साहू, विजय अग्रवाल, राजेन्द्र्र बंजारा, गजेन्द्र गुप्ता, अजय वंशकार, संतोष कछवाहा, धर्मेन्द्र ठाकुर, सोनल बर्मन, रामठाकुर, मुकेश सोनी, ओम बरमैया, जाकिर खान, कन्हैया ठाकुर, विज्जू साहू, दिनेश यादव, नीतेश पटैल, राहुल सिंधिया, सुदामा धुर्वे, आकाश पटैल, काशीराम वरकड़े, उमाशंकर सिंधिया, कमलेश मिश्रा, सुदामा पटैल सहित अनेक पत्रकार व समाजसेवी उपस्थित रहे।
————————–
दो दिवसीय गरबा महोत्सव आज से
मण्डला। श्री सिद्ध दुर्गोत्सव बड़ी खैरी के तत्वाधान में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष नीतेश पटैल ने बताया कि यहां 25 एवं 26 तारीख को श्री सिद्ध दुर्गोत्सव की महिला मंडल के द्वारा अनोखे तरीके से गरबा महोत्सव पर प्रस्तुति दी जाएगी। वही यहां रोजाना मां जगदम्बा की रक्तबीज चलित झांकी भी दिखाई जा रही है जो जनमानस के लिए आकृर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यहां आनंद मैले का भी आयोजन किया है जहां बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे है। अंतिम दिन 27 अक्टूबर को मां जगत जननी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यहां महाराष्ट्र का फेमस ढोल 40 कलाकारों के साथ, आकर्षक साउंड और लाइट सहित छत्तीसगढ़ के पुरस्कार प्राप्त आदिवासी कि कलाकारों द्वारा 108 बाना छेदन दल का चल समारोह, हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भव्य तांडव नृत्य, उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा सजीव श्री हनुमत एवं माता जी की सुंदर झांकी ब्रास बैंड अनेक कलाकारों के साथ होगा।

Related posts

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए आवेदन आमंत्रित  

Reva India News

एएसडीआर मतदाता सूची का वाचन 7 एवं 8 दिसंबर को

Reva India News

नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2025 के लिये नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment