Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बड़ी खैरी के बड़े तालाब पर जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित जनभागीदारी से की गई साफ-सफाई, जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

मंडला, 25 मई 2026

प्रदेश में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सोमवार को गंगा दशहरा के अवसर पर ग्राम पंचायत बड़ीखेरी के बड़े तालाब में जनभागीदारी से जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने तालाब की साफ-सफाई, श्रमदान, जनजागरूकता रैली एवं कलश पूजन कर जल संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं निर्माण समिति के सभापति श्री शैलेष मिश्रा ने कहा कि जल संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश में जल को विकास का प्रमुख आधार माना गया है और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जल शक्ति मंत्रालय, जल जीवन मिशन, नमामि गंगे तथा कैच द रेन जैसे अभियान जल सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक जन-आंदोलन बन चुका है, जिसके माध्यम से नदियों, तालाबों, कुओं एवं बावड़ियों के संरक्षण, सफाई और पुनर्जीवन का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती अम्बेश्वरी बैरागी, सरपंच श्रीमती सीमा गौटिया, उपसरपंच श्री रूपेश बैरागी, सचिव श्री उमेश बैरागी सहित पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मातृ शक्तियां, स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणजन तथा जनपद पंचायत मंडला से सहायक यंत्री श्री आदित्य पाण्डेय एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्री अनुपम दुबे उपस्थित रहे।

Related posts

पथ विक्रेता योजना के लिए करें आवेदन

Reva India News

आरक्षण पर रागनी परते ने जताई आपत्ति

Reva India News

रपटाघाट के सफाई कार्य में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे लोग

Reva India News

Leave a Comment