Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 6 नवम्बर 2023

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

निर्वाचन कार्य में कॉर्डिनेशन, कॉमनशेन्स एवं कॉन्फिडेंश आवश्यक

सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्न

मंडला 6 नवम्बर 2023

   विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक शाहनवाज चौधरी, ओइनम सरनकुमार सिंह तथा पुलिस प्रेक्षक रूपेश कुमार मीणा एवं किशन सहाय मीणा की उपस्थिति में जिले के तीनों विधानसभा के सेक्टर अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मंडला एवं निवास विधानसभा के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक शाहनवाज चौधरी ने कहा कि सेक्टर अधिकारी अपने दायित्वों को गंभीरतापूर्वक समझते हुए उनका बेहतर तरीके से निर्वहन करें। वरिष्ठ अधिकारियों तथा मतदान दलों से  समुचित समन्वय करें। बिछिया विधानसभा के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक किशन सहाय मीणा ने सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में 100 एवं 200 मीटर की परिधि सहित अन्य सुरक्षा संबंधी बिन्दुओं पर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण तिथियों एवं कार्यों को ध्यान में रखें। अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें। अपने मतदान दलों के साथ-साथ रिटर्निंग ऑफिसर तथा कम्यूनिकेशन टीम के सतत संपर्क में रहें। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्य को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए कॉर्डिनेशन, कॉमनशेन्स एवं कॉन्फिडेंश आवश्यक है। निर्वाचन के दौरान कौन से कार्य करने हैं और कौन से कार्य नहीं करने हैं इस संबंध में सभी अधिकारी, कर्मचारियों को पर्याप्त समझ होनी चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर अधिकारियों को सामग्री वितरण, मतदान दल मतदान केन्द्रों में पहुंचने, मॉकपोल, वास्तविक मतदान प्रारंभ तथा मतदान के प्रतिशत आदि की जानकारी समय पर भेजने के निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी मतदान के उपरांत सामग्री वापिस कराने के उपरांत ही मतदान दल के सदस्यों को कार्यमुक्त करेंगे। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने सेक्टर अधिकारियों को मतदान दलों एवं मतदान केन्द्रों की सुरक्षा आदि के संबंध में जानकारी दी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

रिटर्निंग ऑफिसर्स एवं नोडल अधिकारियों की बैठक संपन्न

मंडला 6 नवम्बर 2023

   विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक शाहनवाज चौधरी, ओइनम सरनकुमार सिंह तथा पुलिस प्रेक्षक रूपेश कुमार मीणा एवं किशन सहाय मीणा की उपस्थिति में जिले के तीनों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर्स एवं जिला स्तर से नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडला एवं निवास विधानसभा के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक शाहनवाज चौधरी ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में गलती के लिए कोई स्थान नहीं है। सभी अधिकारी आवंटित किए गए कार्यों को समझें और उनको बेहतर ढंग से संपादित करें।

बिछिया विधानसभा के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक ओइनम सरनकुमार सिंह ने कहा कि जिन मतदान केन्द्रों में बाउंड्रीवॉल नहीं है वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। इस संबंध में स्थानीय निकायों का सहयोग प्राप्त करें। उन्होंने पिंक बूथों में मूलभूत सुविधाओं पर अधिक ध्यान देने की बात कही। श्री सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में जिन क्षेत्रों में कम मतदान हुआ है वहां स्वीप की गतिविधियां बढ़ाएं। इपिक कार्ड न होने की स्थिति में पहचान के रूप में उपयोग में लाए जाने वाले अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों के बारे में मतदाताओं को जानकारी दें। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने मतदान दलों की व्यवस्था, सामग्री वितरण एवं वापसी, पोस्टल बैलेट, वाहनों की उपलब्धता, रूटचार्ट, शेडो एरिया, कम्यूनिकेशन प्लान, सीसीटीव्ही कैमरा एवं वेबकास्टिंग, एफएसटी, एसएसटी आदि बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने मतदान दलों तथा मतदान केन्द्रों की सुरक्षा के संबंध में की गई तैयारियों से अवगत कराया। बैठक में बिछिया, निवास एवं मंडला विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा निर्वाचन संबंधी तैयारियों तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग, संयुक्त कलेक्टर जीपी वर्मा, हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

’’फिर चुनाव आया दोस्त’’ गीत विमोचित

मंडला 6 नवंबर 2023

   मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जिले में विविध प्रयास किए जा रहे हैं जिनमें समाज के सभी वर्ग उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। इसी क्रम में फ्राईडे सिंगर्स ग्रुप द्वारा तैयार किया गया मतदाता जागरूकता गीत ’’फिर चुनाव आया दोस्त’’ तैयार किया गया है जिसका विमोचन मंडला जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक शाहनवाज चौधरी एवं ओइनम सरनकुमार सिंह तथा पुलिस प्रेक्षक रूपेश कुमार मीणा एवं किशन कुमार मीणा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा किया गया। कृष्ण गोप एवं मोहम्मद सलीम द्वारा लिखे इस गीत को चारू शुक्ला ने गाया है। मंचासीन अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह गीत जिले के मतदाता जागरूकता अभियान को नई गति प्रदान करेगा। इस अवसर पर गायक एवं गीतकार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला योजना भवन में संपन्न हुए इस विमोचन कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग, फ्राईडे सिंगर्स ग्रुप के चंद्रेश खरे, विमलेश मिश्रा, उपसंचालक कृषि मधु अली सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

ई-मंडला ऐप लाँच

मतदान दिवस सूचनाओं के आदान-प्रदान में बनेगा सहयोगी

 

मंडला 6 नवंबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला स्तर पर किए गए नवाचार ’’ई-मंडला’’ मोबाईल ऐप मंडला जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक शाहनवाज चौधरी एवं ओइनम सरनकुमार सिंह तथा पुलिस प्रेक्षक रूपेश कुमार मीणा एवं किशन कुमार मीणा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा लाँच किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग, उपसंचालक कृषि मधु अली, आदित्य पटेल, नीलिमा राजपूत सहित संबंधित उपस्थित रहे।

                यह मोबाईल ऐप मतदान सामग्री वितरण से लेकर मतदान समाप्ति तथा सामग्री वितरण तक सूचनाओं के आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। ’’ई-मंडला’’ ऐप में जिला स्तर के सभी अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, सेक्टर अधिकारी तथा मतदान दल के सदस्यों के नंबर नाम सहित उपलब्ध हैं। ऐप की सहायता से संबंधितों को फोन लगाकर जानकारी प्राप्त करना अत्यंत सहज होगा।  

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर एवं एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

 

मंडला 6 नवंबर 2023

                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना तथा पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत् ईव्हीएम कमिशनिंग, मॉकपोल एवं रेंडमाईजेशन तथा सामग्री वितरण एवं वापिसी की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

                कलेक्टर ने कहा कि सभी तैयारियाँ समय से पहले पूर्ण करें। सामग्री वितरण एवं वापिसी के लिए विधानसभावार व्यवस्था करें। मतदानकर्मियों की सुविधा का ध्यान रखें। उन्हांेने पार्किंग, सीसीटीव्ही कैमरा, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा कि पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन में मोबाईल वर्जित रहेगा, केवल पात्र व्यक्तियों को ही प्रवेश प्रदान करें। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर हुनेन्द्र घोरमारे, कार्यपालन यंत्री पीआईयू जीपी पटले, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी शारदा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

कलेक्टर ने किया बम्हनी, सिलगी एवं पेटेगांव स्कूल का निरीक्षण अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही के निर्देश

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 13 जुलाई 2023

Reva India News

कोरोना का 1 मरीज स्वस्थ

Reva India News

Leave a Comment