Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गंगा दशहरा पर ग्राम ठेभा में जल स्त्रोत पूजन एवं गंगा कलश यात्रा का आयोजन

मंडला, 28 मई 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मोहगांव द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर ग्राम ठेभा में जल स्त्रोत पूजन, गंगा कलश यात्रा एवं जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था बुढ़नेर नर्मदा महिला संघ मोहगांव एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बुढ़नेर नदी में जल स्त्रोत पूजन, दीप प्रज्वलन एवं कलश यात्रा के साथ हुई। इसके पश्चात कलश स्थापना कर ग्राम में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली हनुमान मंदिर एवं ग्राम की माता मढ़िया पहुंची, जहां जलाभिषेक किया गया।

इस अवसर पर जल संरक्षण, जल स्त्रोतों की साफ-सफाई, पौधारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया। उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में ग्रामवासियों, विभिन्न समितियों तथा जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 17 जुलाई 2023

Reva India News

नैनपुर महाविद्यालय एवं आई.टी.आई में हुए पिछले 2021 में नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं के प्रवेश में

Reva India News

कान्हा टायगर रिजर्व द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment