Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 5 नवम्बर 2023

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

मंडला विधानसभा के मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न

मंडला 5 नवम्बर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत मंडला विधानसभा हेतु मतदान कराने के लिए गठित दलों का प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला में आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान दल के सभी सदस्यों से आपस में समन्वय बनाने तथा एक टीम के रूप में काम करने का आव्हान किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट सहित संबंधित उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा कि सभी मतदानकर्मी निर्वाचन की गंभीरता को समझते हुए सभी कर्मचारी निष्पक्षता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सभी प्रशिक्षणार्थी निर्वाचन की बारीकियों को ध्यान से समझें। उन्होंने मतदान दलों को मतदान दिवस पर अत्यधिक सावधानी बरतने की समझाईश दी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पूर्व प्रशिक्षण के उपंरान्त अपनी शंकाओं का समाधान, सावधानियां, ईडीसी एवं पोस्टल बेलेट से मतदान की प्रक्रिया तथा सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया एवं प्रपत्रों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में श्रमिकों को दिलाई गई मतदान की शपथ

मंडला 5 नवम्बर 2023

                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना के निर्देशानुसार शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र मनेरी के श्रमिकों द्वारा मानव श्रृंखला बनाते हुए 17 नवम्बर को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। सभी इकाइयों के प्रबंधकों ने संकल्प लिया कि वे मतदान दिवस के दिन श्रमिकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे एवं उन्हंे सवैतनिक अवकाश देंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

दिव्यांग मतदाता घर से डाकमत पत्र से कर सकेंगे मतदान

मंडला 5 नवंबर 2023

                विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें इसके लिए जिले में विशेष व्यवस्थायें की गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपने घर पर ही मतदान करने हेतु (फार्म 12डी) सहमति देने वाले दिव्यांग मतदाता घर से डाकमत पत्र से मतदान कर सकेंगे। इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र में जहां रैम्प बनाये गये हैं, वहीं चिन्हित मतदान केन्द्रों पर व्हीलचेयर अथवा ट्राइसाइकिल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान में किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए उन्हें विशेष छूट देते हुए तीन पहिया वाहन सीधे मतदान कक्ष तक जाने की अनुमति दी जायेगी। दिव्यांग मतदाताओं को बिना कतार में लगे सीधे मतदान करने की अनुमति भी होगी। मतदान केन्द्रों पर तैनात किये जा रहे मतदान कर्मियों को भी मतदान में दिव्यांगों की सहायता के निर्देश दिए गये हैं। ऐसे मतदाता जिनके पास दिव्यांग मतदाता वाली पर्ची होगी उसे मतदान कक्ष तक ले जाने के निर्देश मतदान कर्मियों को दिये गये हैं। ऐसे मतदान केन्द्रों पर जहां मूक बधिर मतदाताओं की संख्या अधिक है वहां सांकेतिक भाषा के विशेषज्ञों को नियुक्त किया जायेगा जबकि ऐसे मतदान केन्द्र जहां नेत्रहीन मतदाताओं की संख्या अधिक है वहां ईवीएम और वीवीपेट मशीनों के बारे में मार्गदर्शिका उपलब्ध कराई जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

मतदान की तैयारियों की समीक्षा बैठक आज

मंडला 5 नवंबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत मंडला में सेक्टर ऑफिसरों के लिए प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक 6 नवंबर को रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला में आयोजित है। इस बैठक में सभी रिटर्निंग ऑफिसर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है। 6 नवंबर को ही सेक्टर ऑफिसरों की समीक्षा बैठक के उपरांत दोपहर 12:30 बजे से जिला योजना भवन मंडला के सभाकक्ष में मतदान की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक होगी जिसमें समस्त संबंधितों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

अष्ट लक्ष्मी यज्ञ एवं श्रीमद भागवत पुराण के आयोजन को लेकर रवि पुष्य महायोग पर हुई ध्वज स्थापना

मण्डला। 17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले श्री अष्ट लक्ष्मी यज्ञ  एवं श्रीमद भागवत पुराण को लेकर रविवार को ध्वज स्थापना की गई। कार्यक्रम स्थल मेहरे बाबा कुटी प्रागंण में विधि विधान से पूजन अर्चन करते हुए ध्वज स्थापित किया गया। यहां पर कार्यक्रम के मुख्य यजमान गोवर्धन प्रसाद अग्रवाल व श्रीमति हेमलता अग्रवाल से कथावाचक यज्ञाचार्य पं. नीलू महाराज एवं साध्वी कल्पतरू कल्पना माता जी ने पूजन अर्चन कराया। यहां पर भगवान श्रीगणेश एवं लड्डू गोपाल की आराधना करते हुए आयोजित कार्यक्रम के बारे में उपस्थितजनों को विस्तार से बताया गया। पंडित नीलू महाराज ने कहा कि आज का दिन विशेष शुभ दिन है। रवि पुष्य महायोग के साथ अष्टमी की तिथि में 8 शुभ योग की युति हो रही है ऐसे महायोग में ध्वज स्थापना धर्म और समाज में मानवता की श्रेष्ठता लाएगा। ध्वज स्थापना में शारदात्मानंद जी महाराज रामकृष्ण आश्रम, रामदास जी महाराज सहस्त्रधारा वाले, सच्चिदानंद महाराज सुरंगदेवरी, सच्चिदानंद महाराज नावघाट वाले की उपस्थिति में व सभी यजमानों एवं पवित्र आत्माओं के पावन सान्निध्य में यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रों से ध्वज स्थापित किया गया। यहां पर उत्कृष्ट योग में नवग्रह के पौधे भी स्थापित किए गए। बता दें यह यज्ञशाला वैदिक पद्यति से निर्मित होगी। 9 कुंडीय यज्ञ शाला में पूर्व द्वार पर शंख, दक्षिण द्वार पर चक्र, पश्चिम द्वार पर गदा एवं उत्तर द्वार पर कमल स्थापित किया जायेगा। वहीं खंभात की खाडी गुजरात से लाए गये अति विशिष्ट श्रीयंत्र का मान सरोवर से लाए गये श्रीयंत्र का अभिषेक होगा और रवि पुष्य योग रविवार से श्रीयंत्र का नित्य अर्चन प्रारंभ हो जायेगा जो यज्ञ पर्यन्त चलेगा। अष्टलक्ष्मी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण यज्ञ में जिस गौर गणेश का पूजन होगा यह गौर गणेश की गोबर की मूर्ति भारत की सबसे बड़ी गौशाला जडखोर राजस्थान की गौशाला से लाई गई है यह गौशाला श्रीकृष्ण की नित्य गौ चरण स्थली है। जहां पर 40 हजार गौवंश है। सप्त मृतिका में उपयोग होने वाली गौ रज श्री सूर श्याम गौ शाला चंद्र सरोवर गोवर्धन उत्तर प्रदेश से लाई गई है। चंद्र सरोवर गोवर्धन से जल और मिट्टी लाई गई है यहां चंद्रमा का प्राकट्य हुआ था। साथ ही मानसी गंगा का जल और श्री राधा कुंड का जल गोवर्धन परिक्रमा मार्ग से लाया गया है।

वहीं यजमान के रूप में इंजी. लोकेश बिसेन छिंदवाड़ा, उदय नारायण सचान देवदरा, नीतेश पांडे देवदरा, वेद प्रकाश मिश्रा देवदरा, शैलेश गुप्ता लालीपुर होंगे। श्रीअष्ट लक्ष्मी महायज्ञ में तीन ध्वज स्थापित किये जायेंगे। यज्ञ में सबसे पहले जल पूजन होगा जल तत्व के सांकेतिक भगवान झूलेलाल हैं भगवान झूलेलाल के परम भक्त चकरघटा बिलासपुर के श्रीलाल साई 25 दिसंबर को मेहर बाबा कुटी यज्ञ स्थल में आएगें। यज्ञ शाला के अंदर के कलशों  में 35 पवित्र नदियों का जल एवं चार समुद्रों का जल एवं 24 तीर्थों की मिट्टी छोड़ी जायेगी जिनमें नैमिसारन्य, काशी, वृंदावन, चारों धाम, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम, द्वारिका, बद्रीका धाम, हरिद्वार, रेवा सागर संगम पुष्कर की मिट्टी प्रमुख हैं। जो यहां यज्ञ के दौरान देखने को मिलेगी। इस महायज्ञ में अनंत श्री सम्पन्न श्री जगदगुरू शंकराचार्य महाभाग स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ज्योतिष बद्रिकाश्रम पीठाधीश्वर का आगमन होने जा रहा है। जिन्होंने यज्ञ में शामिल होने की अनुमति दी है। मण्डला में पहली बार दो-दो शंकराचार्यो का एक साथ आना महज संयोग है। वहीं तीसरे प्रमाणित पीठ पर प्रतिष्ठित शंकराचार्य को लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान नीरज अग्रवाल, आकाश दीक्षित, किशोर रजक, नरेश कछवाहा, ओमकार रजक, रंजीत कछवाहा, राजा यादव, आशीष ज्योतिषी, रोहित बघेल, अनुराग यादव, संजीव ठाकुर, अनुराग यादव, शेरसिंह पन्द्राम पूर्व सरपंच देवदरा, प्रमोद मिश्रा, चन्दू नाभिक, सतीश शुक्ला, प्रकाश नारायण दुबे, नीलम पांडे, किरण रजक, शिवम दुबे, राजा दुबे, होरी लाल पटैल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश कछवाहा, सरिता ठाकुर, श्रीमति विद्या दुबे, मोन्टी कछवाहा, नरेश अग्रवाल, रमेश पांडे, डॉ. विजेन्द्र शुक्ला, राजेश बाजपेयी सहित गणमान्य नागरिक  उपस्थित रहे।

 

Related posts

10 फरवरी को होगा 8310 वृक्षों का रोपण

Reva India News

अग्रवाल समाज के सरपंच बनें प्रशांत

Reva India News

विश्राम गृह अधिग्रहित

Reva India News

Leave a Comment