विधानसभा आम निर्वाचन-2023
समाचार
मतगणना की समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दें – डॉ. सिडाना
नोडल अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश
मंडला 28 नवम्बर 2023
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत जिले के बिछिया, निवास तथा मंडला विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने जिला योजना भवन में सभी नोडल अधिकारियांे की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि मतगणना संबंधी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, सीएल वर्मा, हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने मानव संसाधन, मीडिया रूम, सीलिंग, पोस्टल बैलेट, स्ट्राँग रूम मैनेजमेंट, ईव्हीएम मैनेजमेंट, लॉ-एण्ड ऑर्डर, वेलफेयर मैनेजमेंट, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, वीडियोग्राफी एवं सीसीटीव्ही कार्य आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देशित किया कि मतगणना के लिए नियत स्थल शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में मोबाईल फ़ोन का उपयोग वर्जित रहेगा। सभी नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियांे को निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। डॉ. सिडाना ने रिटर्निंग ऑफिसर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना के लिए प्रत्याशियों द्वारा अधिकृत अभिकर्ताओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी करें।

विधानसभा आम निर्वाचन-2023
समाचार
डिसप्ले बोर्ड पर प्रदर्शित किये जायेंगे राउंडवार मतगणना के परिणाम
मंडला 28 नवम्बर 2023
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार विधानसभा चुनाव की मतगणना के प्रत्येक राउंड के ईव्हीएम के मतों की गिनती के परिणाम को गणना कक्ष के डिसप्ले बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा, उसके बाद अगले दौर के मतों की गणना शुरू की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक राउण्ड की समाप्ति पर ईवीएम मशीनों से की गई मतगणना के परिणामों की प्रेक्षक और संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर कर घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही घोषणा को मतगणना कक्ष में स्थापित डिसप्ले बोर्ड पर प्रदर्शित किया जायेगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार राउण्डवार मतगणना परिणाम की पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से उद्घोषणा की जायेगी।

समाचार
रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 1 वाहन जब्त
मंडला 28 नवम्बर 2023
खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरुद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियां क़ी जा रही हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में 25 नवम्बर को रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त एक वाहन 709 क्रमांक एमपी 51 जी 1277 को खनिज विभाग द्वारा जब्त किया गया। उक्त संलिप्त वाहन को जब्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना बम्हनी की सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त वाहन के विरूध म0प्र0 खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।

भारत को जानो प्रतियोगिता
भारत विकास परिषद् मण्डला के तत्वावधान में दिनांक 24 नवम्बर 2023 को भारत को जानो सामान्य ज्ञान षाला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन रानी अवन्ती बाई षा.उ.मा. विद्यालय में किया गया जिसमें कुल 5 विद्यालयों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें से जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु वरिष्ठ एवं कनिष्क वर्ग की श्रेणी में प्रत्येक षाला के प्रथम एवं द्वितीय आने वाले विद्यार्थियों को चयनित किया गया ।

विगत दिवस 26 नवम्बर 2023 दिन रविवार को उक्त प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन नगर के सरास्वती षिषु उ.मा.विद्यालय में किया गया । प्रतियोगिता में चयनित विद्यालयों के दलों के मध्य भारतीय सामान्य ज्ञान की मौखिक प्रष्नोत्तरी का आयोजन किया गया । वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महर्षि विद्या मंदिर के भव्य परमार एवं निष्ठा पाण्डे ने प्राप्त किया साथ ही कनिष्क वर्ग में भी महर्षि विद्या मंदिर के अर्चित गुप्ता एवं विदित अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । वरिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान ज्ञानदीप इंग्लिष मीडियम उ.मा.वि. के जैनब फातिमा एवं तनमय पटैल ने प्राप्त किया । कनिष्क वर्ग में विवेक ज्योति उ.मा. विद्यालय के मिथलेष महोबिया एवं माही कसार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद् मण्डला के अध्यक्ष श्री मनीष सोनी ने की । श्री मेकल चंद्रौल ने मंच संचालन किया । कार्यक्रम में परिषद् के संरक्षक श्री ए.के.ष्षुक्ल एवं श्री एस.एन.अग्रवाल, सचिव श्री प्रदीप षिवहरे, कोषाध्यक्ष श्री अंकित अग्रवाल, सदस्य श्री प्रवीण श्रीवास, श्री कपिल चौरसिया, श्रीमति जया सराफ, श्रीमती गीता साहू, श्रीमती माही सोनी, सभी विद्यालयों के परीक्षा प्रभारी एवं सभी प्रतियोगियों के पालक भी उपस्थित हुए । प्रान्त स्तर पर इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विजयी दल 02 दिसम्बर 2023 को छिंदवाड़ा रवाना होगा ।

