समाचार
आज जहरमऊ पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा
प्रधानमंत्री के संबोधन का होगा सीधा प्रसारण
मंडला 8 दिसम्बर 2023
केन्द्रीय योजनाओं के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने और नवाचारी योजनाओं से देश हुए विकास से आम लोगों को परिचित कराने के लिये मध्यप्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा आज 9 दिसंबर को प्रातः 11 बजे नैनपुर विकासखंड के ग्राम जहरमऊ पहुंचेगी। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में से गुजरेगी और केन्द्रीय योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक मंडला संपतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम तथा विभिन्न योजनाआंे के हितग्राही उपस्थित रहेंगे।

समाचार
आकांक्षा योजना ने पूरी की नेहा की आकांक्षा
जिला प्रशासन ने की संवेदनशील मदद
मंडला 8 दिसम्बर 2023
ग्राम डिठौरी में रहने वाली आदिवासी परिवार की नेहा कुड़ापे के सपनों को पूरा करने में मध्यप्रदेश सरकार की आकांक्षा योजना मददगार साबित हुई है। नेहा ने प्री वेटनरी एण्ड फिशरीज टेस्ट की परीक्षा में 1017 वी रैंक प्राप्त कर जबलपुर के वेटनरी कॉलेज में प्रवेश पाने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार उत्कृष्ट विद्यालय मंडला की छात्रा नेहा कुड़ापे पिता भारतलाल कुड़ापे का मध्यप्रदेश सरकार की आकांक्षा योजना के तहत नीट परीक्षा की तैयारी के लिए चयन हुआ था जिसके आधार पर उसे जबलपुर में कोचिंग दिलवाई गई। नेहा ने प्री वेटनरी एण्ड फिशरीज टेस्ट की परीक्षा में 1017 वा रैंक प्राप्त किया।
प्रशासन ने निभाई अभिभावक की भूमिका
चयन के उपरांत नेहा को वेटनरी कॉलेज जबलपुर में प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने में असमर्थ थी। ऐसी स्थिति में उसने कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से चर्चा की तथा संवेदनशीलता से मदद करते हुए नेहा के प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया। जिला प्रशासन ने अभिभावक की भूमिका निभाई तथा नेहा के प्रवेश से जुड़ी सभी बाधाओं को दूर किया। प्रवेश के उपरांत नेहा कुड़ापे और उनके परिजनों ने आकांक्षा जैसी महत्वपूर्ण योजना के संचालन के लिए शासन को तथा जिला प्रशासन द्वारा किए गए आत्मीय सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

समाचार
बीज, खाद एवं कीटनाशक की उच्च गुणवत्ता हेतु कृषि विभाग का सघन अभियान
नंबर 7898630098 में दर्ज कर सकते हैं शिकायत
मंडला 8 दिसम्बर 2023
मण्डला जिले के नगरपालिका, नगर पंचायत, नगर परिषद क्षेत्र में बीज, उर्वरक, कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से गुणवत्ता परिक्षण हेतु नमूने लेने एवं निरीक्षण करने तथा गुणवत्ता नियंत्रण से संबंधित कार्य सम्पादित करने हेतु जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन किया गया है। जिसके तहत आर.डी. जाटव प्रभारी अधिकारी, डी.के. बारस्कर उप प्रभारी सहायक संचालक कृषि, मुकेश कुलस्ते प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं विकासखण्ड स्तर पर 9 निरीक्षक दल द्वारा जिले के कृषि आदान विक्रेताओं के दुकानों का निरीक्षण कर उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक दवाओं के नमूने लिये जा रहे हैं। बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक के 88 नमूने प्रयोगशालाओं में जांच हेतु भेजे गये हैं। अनियमितता जाने पर विक्रेताओं के दुकान पर विक्रय प्रतिबंध लगाकर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। कृषकों के लिये यूरिया 266 रूपये प्रति बैग, डीएपी. 1350 रूपये प्रति बैग तथा एनपीके 1470 रूपये प्रति बैग दर निर्धारित है। निर्धारित दर से अधिक में विक्रय किए जाने पर विक्रेता पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। खाद, बीज या कीटनाशक संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत हेतु कार्यालय उप संचालक कृषि मण्डला में स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 7898630098 में दर्ज कर सकते हैं।

समाचार
वन स्टॉप सेंटर सखी ने चलाया जागरूकता अभियान
मंडला 8 दिसम्बर 2023
वन स्टॉप सेंटर सखी मंडला द्वारा बस स्टैंड एवं रानी अवंती बाई वार्ड मण्डला में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं के प्रति सभी प्रकार की हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने हेतु जागरूकता, महिलाओं की सुरक्षा एवं समग्र विकास और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने हेतु महिलाओं के समग्र विकास यथा महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, महिला हिंसा, महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक विकास, कौशल उन्नयन, डिजिटल साक्षरता आदि विषयों पर वहां उपस्थित प्रत्येक महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर सखी मंडला द्वारा जागरूक कर सभी को अपने अधिकारों के बारे में समझाईश दी गई।

समाचार
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस 10 को
मंडला 8 दिसम्बर 2023
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर 2023 को प्रातः 11 बजे सभी कार्यालयों में अधिकारी, कर्मचारियों को शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में शपथ के प्रारूप सहित आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

समाचार
पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत ऋण के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं नवीन पथ विक्रेता
मंडला 8 दिसम्बर 2023
पीएम स्वनिधि योजना (शहरी पथ विक्रेता) अंतर्गत शहरी क्षेत्र में व्यवसाय करने वाले पथविक्रेता (रेहड़ी, पटरी, फुटकर, सब्जी, फल, फूल, फुलकी चाट, सड़क किनारे बैठकर अन्य व्यवसाय एवं हाट बाजार, साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने वाले आदि) का नगरपालिका परिषद् मंडला में पंजीयन किया जा रहा है। पंजीकृत पथविक्रेता को 10 हजार रूपये का कार्यशील पूँजी ऋण (बिना ब्याज का) एवं 10 हजार रुपये ऋण अदा कर चुके हितग्राहियों को राशि 20 हजार एवं उसके बाद 50 हजार का ऋण शासन द्वारा बैंकों के माध्यम से प्रदाय किया जा रहा है। इस संबंध में समस्त पथ विक्रेता आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, समग्र आइडी, पासबुक, राशन कार्ड एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर लेकर पंजीयन केंद्र-शहरी आजीविका केंद्र, नगरपालिका कॉम्प्लेक्स, जिला अस्पताल के सामने एवं एनयूएलएम कार्यालय, नगरपालिका मंडला अथवा किसी भी एमपी ऑनलाइन सेंटर से आवेदन कर सकते हैं।

समाचार
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए
31 दिसम्बर 2023 तक लिए जाएंगे आवेदन
मंडला 8 दिसम्बर 2023
भारत सरकार द्वारा मत्स्य पालन के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना प्रारंभ की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य मछली उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि, गुणवत्ता तकनीकी आधारभूत संरचना एवं प्रबंधन के अंतर को कम करना मूल्य श्रंखला का आधुनिकीकरण एवं सुदृढीकरण करना, मत्स्य पालन प्रबंधन ढांचा की स्थापना तथा मछुआरों एवं मत्स्य कृषकों की आय को बढ़ाना है।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि इस योजना में विभिन्न योजनाएं जिसमें मत्स्य बीज उत्पादन हेतु बीज उत्पादन हैचरी की स्थापना, नवीन मत्स्यबीज संवर्धन हेतु पोखर, तालाब का निर्माण, नवीन तालाब का निर्माण, मिश्रित मत्स्य पालन, पंगेशियस मछली पालन, तिलापिया मछली पालन हेतु इनपुट्स की व्यवस्था, जलाशय में मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन रंगीन मछलियों की ब्रीडिंग एवं रियरिंग के लिए इकाई की स्थापना, पुनः संचारी जल कृषि प्रणाली (आर.ए.एस.) की स्थापना, बायोफ्लोक की स्थापना, आईस बॉक्स युक्त मोटर साईकिल, साईकिल, मछली बिक्री हेतु ई-रिक्शा रेफ्रीजरेटर ट्रक, जलाशय में केज, पेन स्थापना, फिश फीड मील प्लांट, मछली क्योस्क का निर्माण, आईस प्लांट स्थापना इत्यादि शामिल है। उक्त योजना में अनुसूचित जन जाति, अनुसूचित जाति एवं महिला वर्ग के हितग्राहियों को इकाई लागत का 60 प्रतिशत एवं सामान्य वर्ग तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों को 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए 31 दिसंबर 2023 तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं।

समाचार
लाईजनिंग अधिकारी नियुक्त
मण्डला 8 दिसंबर 2023
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 आयोग 17 दिसंबर 2023 के लिए म.प्र. लोक सेवा आयोग इन्दौर द्वारा से.नि. आई.ए.एस. कृष्णमोहन गौतम को जबलपुर संभाग के लिए संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पर्यवेक्षक के मण्डला जिले में भ्रमण के दौरान साथ रहने के लिए अजय श्रीवास्तव सहायक भू-अभिलेख अधिकारी मो.नं. 9425163805 को लाईजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

समाचार
नेशनल लोक अदालत आज
प्रकरणों के निराकरण हेतु 18 खंडपीठों का गठन
मंडला 8 दिसम्बर 2023
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 दिसम्बर 2023 को सम्पूर्ण देश में किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला मण्डला में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री एस0के0 जोशी के निर्देशन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री डी0आर0 कुमरे के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रकार के राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, सिविल प्रकरण विद्युत प्रकरण, मोटर दुर्घटना, भरण-पोषण, चैक बाउन्स, श्रम, राजस्व (जिला न्यायालय एवं मान0 उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरण) पारिवारिक वैवाहिक मामले न्यायालय के प्रकरणों के साथ-साथ, बैंक, नगरपालिका, विद्युत एवं बी0एस0एन0एल0 के प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।
जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री डी0आर0 कुमरे ने बताया कि नेशनल लोक अदालत जिला न्यायालय मण्डला एवं तहसील न्यायालय नैनपुर, निवास, बिछिया में भी उक्त नेशनल लोक अदालत किया जा रहा है, जिसमें सभी समझौते योग्य प्रकरणों के निराकरण हेतु 18 खंडपीठों का गठन किया गया है जिसमें आपसी सुलह के आधार पर राजीनामा किया जायेगा।

समाचार
केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम
मंडला 8 दिसंबर 2023
केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते का 9 दिसम्बर को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते शनिवार को प्रातः 9 बजे पेंच अभ्यारण सिवनी से रवाना होकर प्रातः 10 बजे जहरमऊ पहुंचेंगे वे 11 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। श्री कुलस्ते दोपहर 3 बजे जहरमऊ से मंडला के लिए रवाना होंगे तथा शाम 4 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रात्रि 8 बजे मंडला से जेवरा के लिए रवाना होंगे एवं रात्रि 9 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
श्री कुलस्ते 10 दिसम्बर 2023 को प्रातः 10 बजे जेवरा से कालपी के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 10:45 बजे कालपी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री कुलस्ते दोपहर 1:45 बजे कालपी से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

समाचार
निर्वाचन के अनुभव, नवाचार एवं समस्याओं पर सुझाव प्राप्त करने हेतु वीडियो कॉफ्रेंसिंग संपन्न
मंडला 8 दिसंबर 2023
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के दौरान विभिन्न जिलों के अनुभव, नवाचार तथा समस्याओं के संबंध में सुझाव प्राप्त करने हेतु वीडियो कॉन्फ्रेसिंग का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन द्वारा सभी जिलों से विस्तृत चर्चा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग मंे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में विधानसभा निर्वाचन-2023 में आए पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण एवं स्थापना, ईव्हीएम के रखरखाव एवं भण्डारण, मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण, स्वीप प्लान तैयार करने एवं उसका पालन करने, मतदाता का पंजीयन, स्थानांतरण, निरसन, सर्विस मतदाता, ईटीपीबी के मतदान की प्रक्रिया, वरिष्ठ मतदाता, दिव्यांग मतदाताओं के मतदान की प्रक्रिया, मतदान दलों का गठन, कानून व्यवस्था, मतगणना स्थल की तैयारी, बैलेट पेपर की तैयारी, पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान की प्रक्रिया, सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्त, वाहन की व्यवस्था, वीडियोग्राफी, सी.सी.टी.वी. कवरेज, वेब कास्टिंग, वल्नरेबल मेपिंग, सुविधा विन्डों का उपयोग, एनकोर सॉफ्टवेयर में असुविधा एवं सुधार के सुझाव, बीएलओ एप में असुविधा एवं सुधार के सुझाव, कन्ट्रोल रूम, एक्सपेन्डिचर मॉनीटरिंग, पेडन्यूज, निर्वाचन ज्ञापन का प्रमाणीकरण, रूटचार्ट, ऑब्जर्वर की व्यवस्था, मीडिया मॉनीटरिंग, नोमीनेशन स्क्रूटनी सहित कार्यवाही, सी-विजिल एप, नामावली की तैयारी एवं प्रिन्टिग, मतपत्रों की छपाई, मतदान सामग्री की सीलिंग एवं शिकायतों के निराकरण आदि विषयों पर चर्चा करते हुए जिलेवार अनुभव, सुझाव एवं नवाचार साझा किये गये।

