Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मोहगांव एवं नारायणगंज के विद्यालयों में किशोर स्वास्थ्य दिवस आयोजित किया गया*

मंडला, 08 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के अंतर्गत जिले के विकासखंड मोहगांव स्थित पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिंगारपुर एवं विकासखंड नारायणगंज स्थित शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुड़ामैली में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, हीमोग्लोबिन एवं एनीमिया स्क्रीनिंग, रक्तचाप की जांच, लंबाई एवं वजन के आधार पर BMI का आकलन तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। नेत्र संबंधी समस्याओं सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई गई।

 

RKSK टीम एवं परामर्शदाता ने विद्यार्थियों को संतुलित पोषण, एनीमिया की रोकथाम, किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन, माहवारी स्वच्छता, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

 

विद्यार्थियों को उमंग स्वास्थ्य केंद्र, उमंग हेल्पलाइन 14425 एवं टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 सहित उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई तथा आवश्यकता पड़ने पर परामर्श एवं उपचार सेवाएं लेने के लिए प्रेरित किया गया।

 

मोहगांव में आयोजित कार्यक्रम में

स्वास्थ्य विभाग की टीम

परियोजना समन्वयक सौरभ दुबे, उमंग स्वास्थ्य केंद्र परामर्शदाता नीरज दुबे, प्रशिक्षक सूर्यकांत, अंकित, सुरंजना,एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं, नारायणगंज से उमंग स्वास्थ्य केंद्र परामर्शदाता नीलम पटेल,प्रशिक्षक कमलेश पावले, सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं आशा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

 

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK), जिला मंडला

Related posts

आज 6 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

Reva India News

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 72 आवेदकों की समस्या

Reva India News

कलेक्टर ने किया ईव्हीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment