Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 31 दिसम्बर 2023

प्रत्येक व्यक्ति को पात्रतानुसार शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा – फग्गनसिंह कुलस्ते

आमजन के जीवन को समृद्ध बनाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का मकसद – संपतिया उइके

मंडला 31 दिसम्बर 2023

                विकसित भारत संकल्प यात्रा 31 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम चरगांव एवं तिलरी, बीजाडांडी में मगरधा एवं बरगंडा माल तथा नैनपुर में सूभेवाड़ा एवं पालासुंदर पंचायत पहुंची जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। चरगांव एवं तिलरी में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते एवं मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कुलस्ते ने कहा कि सरकार द्वारा सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पात्रतानुसार शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे योजनाओं को समझें और लाभ लेते हुए विकास की मुख्य धारा से जुड़ें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि आमजन के जीवन को आसान एवं समृद्ध बनाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का मकसद है। सभी ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन कर केन्द्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सरकार हर गांव, हर घर तक पहुंचकर लोगों को योजनाओं से आच्छादित कर रही है। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी से सहभागिता का आव्हान किया।

कार्यक्रम में विभिन्न खेल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों के जीवन में आए बदलाव से संबंधित अनुभव भी साझा किए गए। मंचासीन अतिथियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थितजनों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत बिछिया अध्यक्ष सकुना उइके, जनपद सदस्य रेखा उइके सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न योजनाओं के हितग्राही तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

आज इन पंचायतों में पहुँचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा 31 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम मोचा एवं खटिया नारंगी, बीजाडांडी में तरवानी एवं डुडुआ, घुघरी में मांगा एवं टिकरिया, नैनपुर में झिरिया एवं मल्धा, नारायणगंज में बरबटी एवं मल्ठार तथा मंडला में कटरा एवं पौंड़ी महाराजपुर पंचायत पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से रियायती ब्याज पर मिलेगा ऋण

मंडला 31 दिसम्बर 2023

                भारत सरकार द्वारा 17 सितम्बर 2023 से देश के शिल्पकार बढाई, सुनार, लोहार, राजमिस्त्री, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, अस्त्रकार, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, मोची, जूता बनाने वाला कारीगर, नाव निर्माता, टोकरी ,चटाई, झाडू बनाने वाला गुड़िया और खिलौन निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता, आदि कारीगरों के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना प्रारम्भ की गई है। इस योजना में 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की आयु के कारीगर शामिल हो सकते हैं। योजनान्तर्गत पात्र हितग्राहियों को रियायती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा जिसके के लिए ब्याज दर 5 प्रतिशत तय की गई है। प्रथम चरण में 1 लाख रूपए का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उसके बाद योजना के द्वितीय चरण में 2 लाख रूपए तक का लोन लिया जा सकता है। सभी पात्र शिल्पी अपना पंजीयन नजदीकी कॉमन सर्विस सेन्टर (सीएससी) में करा सकते हैं। पंजीयन के लिए आधार कार्ड का मोबाईल नम्बर से लिंक होना आवश्यक है। योजना में पंजीयन के पश्चात प्रशिक्षण, टूलकिट तथा ऋण आदि का प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत आवेदन आमंत्रित

मंडला 31 दिसम्बर 2023

                मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत जिले में स्वरोजगार की संभावना एवं स्वयं का रोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से मण्डला के लिए 28 हितग्राहियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बोर्ड द्वारा विभिन्न रोजगारन्मुखी व्यवसायों जैसे सिलाई, रेडीमेड गारमेंट, बेकरी, फूड प्रोसेसिंग, कम्प्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग, प्लम्बर, दोना पत्तल, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, मरम्मत, ट्रेक्टर रिपेयरिंग, मोबाईल रिपेयरिंग, ढाबा रेस्टोरेन्ट, राईस मिल, फोटो कॉपी, कम्प्यूटर ऑनलाईन सर्विस, आटा चक्की, तेल मिल, टेन्ट हाउस, फर्नीचर निर्माण एवं रेपेरिंग, निर्माण कार्य से सबंधित आदि ट्रेडों में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर स्वयं का व्यवसाय किये जाने हेतु आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रबंधक, खादी ग्रामोद्योग जिला पंचायत मंडला मोबाईल नम्बर 8959500194 एवं एस.एल. वरकडे मो. 9424361125 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

टोपी, मफलर, स्वेटर तथा आवरण युक्त जलरोधी जूतों का उपयोग करें

ठंड से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी

मंडला 31 दिसम्बर 2023

                प्रत्येक वर्ष दिसंबर से फरवरी के महीने में शीत लहर का अधिक प्रभाव रहता है शीत लहर, बारिश, कोहरा आदि द्वारा प्रभावित करने वाले मौसम संबंधी खतरों के रूप में उभर रहे हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार वैश्विक तापमान में विभिन्न मौसमों के दौरान काफी भिन्नताएं सामने आ रही हैं और उसका प्रभाव पर्यावरण, स्वास्थ्य, कृषि, पशुधन, आजीविका, सामाजिक अर्थव्यवस्था और अन्य संबध्द क्षेत्रों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ठंड में वातावरण का तापमान कम होने (शीत लहर) के कारण मानव स्वास्थ्य पर अनेक विपरीत प्रभाव जैसे सर्दी जुखाम, बुखार, निमोनिया, त्वचा रोग, फेफड़ों में संक्रमण, हाइपोथर्मिया अस्थमा, एलर्जी होने की आशंका बन जाती है, यदि समय पर नियंत्रण न किया जाए तो, उस स्थिति में मृत्यु भी हो सकती है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जारी एडवाईजरी में कहा है कि ठंड के प्रभावों से बचाव हेतु शरीर को सूखा रखें। शरीर की गर्माहट बनाएं रखने के लिए अपने सिर, गर्दन, नाक, कान, हाथ और पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढकें। टोपी, हैट, स्वेटर, मफलर तथा आवरण युक्त जलरोधी जूतों का प्रयोग करें। सिर को ढकें क्योंकि सिर के उपरी सतह से शरीर की गर्मी की हानि होती है। यथासंभव घर के अंदर रहें और ठंडी हवा बारिश से संपर्क को रोकने के लिए अनिवार्य होने पर ही यात्रा करें। रोग प्रतिरोध क्षमता में वृद्धि के लिए विटामिन सी से भरपूर ताजे फल और सब्जियां खाएं। गर्म तरल पदार्थ नियमित रूप से पिए, जिसमें शरीर में गर्मी बनी रहेगी। बुजुर्ग नवजात शिशु गर्भवती माताएं बीमार व्यक्ति तथा बच्चों का अधिक ध्यान रखें क्योंकि उन्हें शीत ऋतु के प्रभाव होने की आशंका अधिक रहती है।

 

 

Related posts

बैगा समुदाय के पंडा सोनसाय बैगा द्वारा कोरोना टीका लगवाकर अपने समुदाय को किया प्रेरित, कहा टीका जरूर लगाएं

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 9 जुलाई 2022

Reva India News

शाहा नाला में श्रमदान से हुआ बोरी बंधान, जल संरक्षण का दिया संदेश

Reva India News

Leave a Comment