Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 1 जनवरी 2024

परिणामों को बेहतर बनाने का पुरज़ोर प्रयास करें अधिकारी – डॉ. सिडाना

समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

मंडला 1 जनवरी 2024

                समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करते हुए बेहतर कार्य करें। सभी अधिकारी परिणामों को बेहतर बनाने का पुरज़ोर प्रयास करें। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह सहित सभी विभागांे के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी विभाग अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को शासन की योजनाओं से अवगत कराते हुए उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित करने की कार्यवाही करें। उन्होंने यात्रा के आयोजन की तिथियों के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों पर समय पर सकारात्मक जवाब प्रस्तुत करें। पिछले माह से बेहतर प्रदर्शन करें। उन्होंने जनसुनवाई, टीएल प्रकरण, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, खुले में मांस का विक्रय के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

शिविर लगाकर बैगा परिवारों को लाभान्वित करें

 

प्रधानमंत्री जनमन योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि संबंधित विभाग जिले की सभी 318 बैगा बस्तियों में सर्वे का कार्य जल्द पूर्ण करें। सर्वे के दौरान वंचित हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें योजनाओं के लाभ से आच्छादित करें। शतप्रतिशत बैगा परिवारों को शिविर लगाकर 15 जनवरी तक आधार, वनाधिकार पट्टा, जाति प्रमाण-पत्र, किसान सम्मान निधि, पात्रता पर्ची, आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित करें तथा जनधन बैंक खाता खुलवाने की कार्यवाही पूर्ण करें। अन्य योजनाओं के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करें। जिला तथा सेक्टर अधिकारी संबंधित क्षेत्रों में सघन भ्रमण कर लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करें।

 

 

 

 

 

 

 

डीजल, पेट्रोल विक्रय में पारदर्शिता रखें – डॉ. सिडाना

कलेक्टर ने ली पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक

मंडला 1 जनवरी 2024

                वाहन चालकांे की हड़ताल को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक ली। कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि पेट्रोल पंपों में डीजल, पेट्रोल विक्रय के संबंध में जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए विक्रय में पारदर्शिता रखें। पेट्रोल पंप संचालक आपस में समन्वय करते हुए सभी पंपों में डीजल, पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। प्रतिदिन के स्टॉक की जानकारी संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराएं। उन्होंने डीजल, पेट्रोल के वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में प्रत्येक पंप में एक अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि डीजल, पेट्रोल की उपलब्धता की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करें। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा कि डीजल, पेट्रोल लेने के लिए वाहनों को प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्‍होंने सभी पंप संचालकों से आव्हान किया कि वे डीजल, पेट्रोल लेने जाने वाले प्रत्येक वाहन की जानकारी कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराएं। बैठक में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर एवं एसपी ने ली ट्रक, बस ऑपरेटर तथा वाहन चालक संगठनों की बैठक

मंडला 1 जनवरी 2024

                ट्रक, बस ऑपरेटर तथा वाहन चालक संगठनों की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि स्थानीय लोगों के हितों की चिंता करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। अधिकार के साथ-साथ हम अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि वे अपनी बात को सकारात्मक रूप से रखते हुए जनहित के कार्यों में अपनी सहभागिता करें। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा कि हड़ताल के दौरान प्रत्येक व्यक्ति कानून का सख्ती से पालन करें, जो लोग स्वेच्छा से कार्य कर रहे हैं उन्हें रोकने का प्रयास न करें। एम्बूलेंस, डीजल पेट्रोल टेंकर, दूध, खाद्य सामग्री सहित अन्य अत्यधिक महत्वपूर्ण सेवाओं को बाधित करने का प्रयास न करें।

बैठक में ट्रक, बस ऑपरेटर्स तथा वाहन चालक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विश्वास दिलाया कि वे शांतिपूर्वक अपनी बात रखते हुए जिले की सभी महत्वपूर्ण सेवाओं को निर्बाद्ध रूप से जारी रखेंगे। जिला योजना भवन में संपन्न हुई बैठक में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे सहित संबंधित अधिकारी तथा माहिष्मति बस ऑपरेटर संघ से लीला बर्वे, चालक परिचालक संघ से आनंद तिवारी एवं प्रभु पटेल, ऑल इंडिया ट्रक यूनियन के शेख शहीद बबलू भाईजान एवं लोकल ट्रक यूनियन के जहूर अहमद सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बांदरवाड़ी शिविर में बनाए गए 19 बैगाओं के आधार कार्ड

 

मंडला 1 जनवरी 2024

                प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए सामाजिक, आर्थिक पिछड़ापन दूर करने हेतु विभिन्न गतिविधियां क्रियान्वित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिले की प्रत्येक बैगा बस्तियों में शिविरों का आयोजन कर बैगा परिवारों को शासन की योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। 1 जनवरी को मवई विकासखंड के बांदरवाड़ी ग्राम में  शिविर आयोजित किया गया जिसमें ग्राम के 19 बैगाओं के आधार कार्ड बनाने की कार्यवाही की गई। साथ ही अन्य योजनाओं के लिए हितग्राहियों का चयन किया गया। शिविर में जनपद पंचायत मवई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कपिल तिवारी सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने की प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम की समीक्षा

 

मंडला 1 जनवरी 2024

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि बैगा बस्तियों में सर्वे के आधार पर चिन्हित किए गए वंचित हितग्राहियों को समय सीमा में शासन की योजनाओं से लाभान्वित करें। संबंधित अधिकारी भ्रमण के दौरान बैगाओं को शासन की योजनाओं अवगत कराएं तथा उन्हें योजनाओं से लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

                कलेक्टर ने सुरक्षित मातृत्व अभियान, सिकलसेल अभियान, डायलिसिस कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन, मोबाईल मेडीकल यूनिट, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, आयुष्मान कार्ड, कौशल विकास, विश्वकर्मा योजना, वनाधिकार पत्र, आंगनवाड़ी, सुकन्या समृद्धि, मातृ वंदन, जल जीवन, मोबाईल टावर, आधार कार्ड, गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन, जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा, पेंशन, वनधन केन्द्र, स्वामित्व सहित अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बैगा परिवारों को योजनाओं से आच्छादित करने के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। डॉ. सिडाना ने निर्देशित किया कि समस्त एसडीएम अनुविभाग स्तर पर बैठक आयोजित करते हुए समय सीमा में प्रगति लाना सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

 

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा:

कार्यक्रम में दिलाई गई भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ

 

मंडला 1 जनवरी 2024

                विकसित भारत संकल्प यात्रा 1 जनवरी 2024 को बिछिया विकासखंड के ग्राम मोचा एवं खटिया नारंगी, बीजाडांडी में तरवानी एवं डुडुआ, घुघरी में मांगा एवं टिकरिया, नैनपुर में झिरिया एवं मल्धा, नारायणगंज में बरबटी एवं मल्ठार तथा मंडला में कटरा एवं पौंड़ी महाराजपुर पंचायत पहुंची जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। ग्राम मोचा तथा खटियानारंगी में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर श्री कुलस्ते ने कहा कि सरकार द्वारा सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पात्रतानुसार शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे योजनाओं को समझें और लाभ लेते हुए विकास की मुख्य धारा से जुड़ें।

                कार्यक्रम में विभिन्न खेल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों के जीवन में आए बदलाव से संबंधित अनुभव भी साझा किए गए। मंचासीन अतिथियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थितजनों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न योजनाओं के हितग्राही तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

2 जनवरी को इन पंचायतों में पहुँचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

 

                विकसित भारत संकल्प यात्रा 2 जनवरी 2024 को बिछिया विकासखंड के ग्राम डुंगरिया एवं राता, बीजाडांडी में उदयपुर एवं समनापुर, घुघरी में गजराज एवं छतरपुर, मवई में बरई एवं सिंघोरी, नैनपुर में सगौनिया एवं डिठौरी, नारायणगंज में डालाखापा एवं जेवरा तथा मंडला में कौरगांव एवं भपसा पंचायत पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगा।

 

 

 

 

 

ईव्हीएम मशीनों की कमिशनिंग आज

 

मंडला 1 जनवरी 2024

                पंचायतों के उप निर्वाचन (उत्तरार्द्ध) हेतु ईव्हीएम मशीनों के एफएलसी एवं कमीशनिंग 2 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे से रानी फूलकुंवर शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला छात्रावास क्रमांक 5 में की जाएगी। कमिशनिंग के दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से उपस्थिति का आग्रह किया गया है।

 

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का आगमन रविवार 28 दिसंबर को

Reva India News

ग्राम पंचायत जैदेपुर के उप चुनाव के लिए जोनल अधिकारी (सेक्टर) नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment