Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 30 दिसम्बर 2023

प्रत्येक व्यक्ति को पात्रतानुसार योजनाओं से लाभान्वित करने अब तक का सबसे बड़ा अभियान – श्री मंगुभाई पटेल

राज्यपाल ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा में दिलाई शपथ

मंडला 30 दिसम्बर 2023

                विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोहगांव विकासखंड के ग्राम रयगांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई है। यात्रा के माध्यम से ग्राम स्तर तक शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणजनों को योजनाओं की जानकारियां प्रदान करते हुए उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जा रहा है। वंचित व्यक्तियों को शासन की योजनाआंे का लाभ पहुंचाने के लिए अब तक का यह सबसे बड़ा अभियान है। कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केबीनेट मंत्री म.प्र. शासन संपतिया उईके, विधायक निवास चैनसिंह वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जनपद अध्यक्ष गतसिंह भवेदी, जिला पंचायत सदस्य शिव पूसाम, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सरकार ने सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का संचालन किया है। आमजन योजनाओं को समझें और पात्रतानुसार उनका लाभ उठाते हुए विकास की मुख्य धारा से जुड़ें। सभी वर्ग के लोग आगे बढ़ेंगे तो देश आगे बढ़ेगा और विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्‍होने अपने संबोधन में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन में आए परिवर्तन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।

 

सिकलसेल उन्मूलन के लिए जागरूकता जरूरी

 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि सिकलसेल एक अनुवांशिक बीमारी है, जिसका समय पर उपचार नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। जनजातीय समुदाय में सिलकसेल मरीजों की संख्या अधिक है जिस पर नियंत्रण के लिए सम्मिलित प्रयासों की आवश्यकता है। सरकार इस दिशा में गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए 2047 तक देश को सिकलसेल से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पवित्र लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सरकार के साथ समाज की सहभागिता भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सिकलसेल से बचाव के संबंध में प्रत्येक परिवार की काउंसलिंग आवश्यक है। महामहिम ने अपने संबोधन में सिकलसेल की पहचान, सावधानियां, काउंसलिंग, उपचार आदि के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। महामहिम राज्यपाल ने कार्यक्रम स्थल पर लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भी अवलोकन किया। राज्यपाल श्री पटेल ने उपस्थितजनांे को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई गई।

प्रत्येक महिला को लखपति बनाना है – श्री कुलस्ते

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि प्रत्येक परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं। स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक गतिविधि से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक महिला को लखपति बनाने की दिशा पर तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री आवास, पात्रता पर्ची, आयुष्मान भारत, लाड़ली बहना, नलजल योजना, हर घर बिजली, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक परिवार को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। श्री कुलस्ते ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है जिसे पूरा करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है।

जीवन में परिवर्तन ला रही सरकार – श्रीमती उईके

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रयगांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केबीनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि सरकार छोर के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहे हैं। जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि वे योजनाओं को समझें तथा पात्रतानुसार उनका लाभ उठाएं।

हितग्राहियांे ने साझा किए अनुभव

 

कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाआंे के हितग्राहियांे ने अपने अनुभव साझा किए। फूलेश्वरी भवेदी ने बताया कि पहले वह जंगल से लकड़ी लाकर चूल्हे मंे खाना बनाती थी जिससे उसे अधिक समय लगता था तथा स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता था। उज्ज्वला योजना के तहत उसे गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ जिससे वह कम समय में खाना बना लेती है, अब उसे लकड़ी के लिए जंगल नहीं जाना पड़ता। चंदवारा निवासी सेलकुमार पंचेश्वर ने बताया कि पहले वह रासायनिक खेती करता था जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति कम हो गई थी तथा लाभ भी कम होता था। कृषि विभाग के माध्यम से जमीन का उपचार कराकर उसने प्राकृतिक तथा मल्टीलेयर खेती प्रारंभ की है जिसमें उसकी लागत कम है तथा मुनाफा अधिक हो रहा है। उसने उपस्थित कृषकांे से भी प्राकृतिक खेती को भी अपनाने का आव्हान किया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में विभिन्न खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियांे को हितलाभों का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

 

 

 

 

 

राज्यपाल श्री पटेल ने किया बैगा परिवार के साथ भोजन

मंडला 30 दिसम्बर 2023

                विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोहगांव विकासखंड के रयगांव में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने श्री दशरथ भारतीया बैगा के घर जाकर भोजन किया। इस दौरान केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, म.प्र. शासन की केबीनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा आदि उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने श्री दशरथ भारतीया से आत्मीय चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। श्री दशरथ भारतीया ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान, आहार अनुदान, पात्रता पर्ची सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विद्यार्थियांे में राष्ट्रीयता की भावना जाग्रत करने का प्रयास वंदनीय – श्री मंगुभाई पटेल

सरस्वती शिशु मंदिर के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल

मंडला 30 दिसम्बर 2023

                महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल सरस्वती शिशु मंदिर मंडला के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में देश में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। बेहतर शिक्षा के माध्यम से देश तकनीकि, कृषि, रोजगार, जीवन कौशल आदि हर क्षेत्र में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र निर्माण में विद्याभारती के योगदान की सराहना की। साथ ही उन्होंने सिकिल सेल उन्मूलन में संस्था से सहभागिता का आव्हान किया। श्री पटेल ने इस अवसर पर विद्यालय की स्वर्ण विहार पत्रिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, विद्याभारती के क्षेत्र सह संगठन मंत्री आनंद पारधी, विनायक राव ताम्बे सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

राज्यपाल श्री पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रवादी विचारधाराआंे मंे चलने वाली प्रमुख संस्थाओं में सरस्वती शिशु मंदिर का नाम सम्मिलित है। विद्यार्थियों में शिक्षा और संस्कारों के साथ-साथ राष्ट्रीयता की भावना जाग्रत करने का प्रयास वंदनीय है। संस्था के माध्यम से 20 हजार से अधिक बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न पदों पर आसीन होकर देश की सेवा कर रहे हैं, जो गौरव की बात है। महामहिम राज्यपाल ने सिकिल सेल बीमारी पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि शादी के पूर्व जन्मकुंडली मिलान की तरह सिकिल सेल जांच ज़रूर करे ताकि भविष्य में बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी ना आये।

इस अवसर पर केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। मध्यप्रदेश पहला राज्य है जहां पर हिन्दी भाषा में चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई कराई जा रही है। मध्यप्रदेश शासन की केबीनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर एक ऐसी संस्था है जहां पर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व विद्यालय के व्यवस्थापक राजेश ज्योतिषी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा विद्याभारती के क्षेत्रीय सहसंगठन मंत्री आनंद पारधी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्था की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

 

 

 

 

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा में हितग्राहियांे ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम में दिलाई गई भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ

मंडला 30 दिसम्बर 2023

                विकसित भारत संकल्प यात्रा 30 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम काताजर एवं बरबसपुर माल, बीजाडांडी में खम्हेरखेड़ा एवं बीजाडांडी, मवई में बीजा एवं पिपरी रैयत, मोहगांव में मोहगांव रैयत एवं रयगांव, नैनपुर में घटेरी एवं रमगढ़ी, नारायणगंज में बनार एवं सुखराम तथा मंडला में बिंझिया एवं देवदरा पंचायत पहुंची जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों के जीवन में आए बदलाव से संबंधित अनुभव भी साझा किए गए। मंचासीन अतिथियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियांे को हितलाभों का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थितजनांे को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न योजनाआंे के हितग्राही तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

आज इन पंचायतों में पहुँचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा 31 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम चरगांव एवं तिलरी, बीजाडांडी में मगरधा एवं बरगंडा माल तथा नैनपुर में सूभेवाड़ा एवं पालासुंदर पंचायत पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगा।

 

 

 

प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

 

मंडला 30 दिसम्बर 2023

                जिले के विकासखण्ड मोहगांव के ग्राम रयगांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केबिनेट मंत्री म.प्र. शासन श्रीमति सम्पतिया उइके तथा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने जल जीवन मिशन के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ विभिन्न ग्रामों में संचालित नलजल योजनाओं तथा जन हितैषी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणजनों को जानकारी प्रदान करेगा। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी

 

मंडला 30 दिसम्बर 2023

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष दिसंबर से फरवरी के महीने में शीत लहर का अधिक प्रभाव रहता है। शीत लहर, बारिश, कोहरा आदि द्वारा प्रभावित करने वाले मौसम संबंधी खतरों के रूप में उभर रहे हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार वैश्विक तापमान में विभिन्न मौसमों के दौरान काफी भिन्नताएं सामने आ रही हैं और उसका प्रभाव पर्यावरण, स्वास्थ्य, कृषि, पशुधन, आजीविका, सामाजिक अर्थव्यवस्था और अन्य संबध्द क्षेत्रों पर विपरीत पड़ता है। शीत ऋतु में वातावरण का तापमान कम होने (शीत लहर) के कारण मानव स्वास्थ्य पर अनेक विपरीत प्रभाव जैसे सर्दी जुखाम, बुखार, निमोनिया, त्वचा रोग, फेफड़ों में संक्रमण, हाइपोथर्मिया अस्थमा, एलर्जी होने की आशंका बन जाती है। यदि समय पर नियंत्रण न किया जाए तो, उस स्थिति में मृत्यु भी हो सकती है। इन प्रभावों से बचाव हेतु शरीर को सूखा रखें। शरीर की गर्माहट बनाए रखने के लिए अपने सिर, गर्दन, नाक, कान, हाथ और पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढकें। टोपी, मफलर तथा आवरण युक्त एवं जल रोधी जूतों का प्रयोग करें। सिर को ढकें क्योंकि सिर के ऊपरी सतह से शरीर की गर्मी की हानि होती है। यथासंभव घर के अंदर रहें और ठंडी हवा बारिश से संपर्क को रोकने के लिए अनिवार्य होने पर ही यात्रा करें। रोग प्रतिरोध क्षमता में वृद्धि के लिए विटामिन सी से भरपूर ताजे फल और सब्जियाँ खाएं। गर्म तरल पदार्थ नियमित रूप से पिएं, जिसमें शरीर में गर्मी बनी रहेगी। बुजुर्ग नवजात शिशु गर्भवती माताऐं बीमार व्यक्ति तथा बच्चों का अधिक ध्यान रखें क्योंकि उन्हें शीत ऋतु के प्रभाव होने की आशंका अधिक रहती है।

Related posts

क्रेडिट आउटरीच अभियान 16 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक

Reva India News

पति के मना करने के बावजूद पुष्पा ने लगवाया टीका ससुर ने साथ लाकर कराया धात्री महिला का वैक्सीनेशन

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 नवम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment