कलेक्टर ने किया मेडीकल कॉलेज के प्रारंभ हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण
मण्डला 16 फरवरी 2024
कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मेडीकल एजुकेशन तथा भवन निर्माण कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ मेडीकल कॉलेज तथा जिला चिकित्सालय में बन रहे क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
मेडीकल कॉलेज के प्रारंभ हो रहे निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निर्धारित ड्राईंग के अनुरूप लेआउट की कार्यवाही जल्द पूरी करते हुए कार्य गति प्रदान करें। इस संबंध में संबंधित विभाग आपस में बेहतर समन्वय करें। जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कार्य में गुणवत्ता तथा समय सीमा पर ध्यान रखें। उन्होंने जिला चिकित्सालय में मेटरनिटी वार्ड के विस्तारीकरण तथा अतिरिक्त वार्डों के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
मंडला 16 फरवरी 2024
चरनसिंह ग्राम टिकरिया निवासी की 7 दिसंबर 2023 को पानी में डूबने से मुत्यु हो जाने के कारण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निवास द्वारा मृतक के निकटतम वारसान के रूप में जुग्गोबाई को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

राजस्व अभियान अन्तर्गत समीक्षा बैठक 21 को
मण्डला 16 फरवरी 2024
राजस्व अभियान की समीक्षा बैठक 21 फरवरी को कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना की अध्यक्षता में आयोजित की गई है जिसमें राजस्व अभियान अन्तर्गत समस्त घटकों की समीक्षा की जाएगी। जिला योजना भवन में आयोजित इस बैठक में सभी संबंधित को वांछित जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

हनुमान लीला एवं भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ
रपटाघाट में आयोजित हुआ निर्झरणी महोत्सव
मण्डला 16 फरवरी 2024
माँ नर्मदा जयंती के अवसर पर रपटाघाट में निर्झरणी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन तथा संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पवित्र माँ नर्मदा के धन्यता के इस उत्सव में संस्कृति विभाग तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा, विधायक निवास चैनसिंह वरकड़े, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, उपाध्यक्ष नगरपालिका अखिलेश कछवाहा, प्रफुल्ल मिश्रा तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संस्कृति विभाग की ओर से आए कलाकार नीता वर्मा एवं साथी छिंदवाड़ा द्वारा श्री हनुमान लीला का नाट्य प्रदर्शन किया गया एवं आतिषी तिवारी रीवा द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में बसनी मवई से आए कलाकारों द्वारा आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया गया। स्थानीय कलाकार अवनि वर्मा ने पारंपरिक लोकगीत, लवी बरमैया ने नर्मदा भजन, अदिति हरदहा ने पारंपरिक नृत्य, रानू चंद्रौल ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रियल हरदहा, मुस्कान खत्री, मुस्कान चौरसिया द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। श्याम बैरागी ने शासन की योजनाओं, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य सामाजिक विषयों पर कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

अमगंवा आश्रम ने मनाया नर्मदा जन्मोत्सव
मण्डला। मां नर्मदा जन्मोत्सव के अवसर पर नर्मदा कुटी आश्रम ग्राम अमगंवा में दो दिवसीय अखंड श्रीराम धुन का आयोजन किया गया। 13 फरवरी को मां नर्मदा प्रतिमा की स्थापना की गई। वहीं 14 एवं 15 फरवरी को अखंड श्रीरामधुन का आयोजन हुआ और 16 फरवरी को हवन कन्या भोजन भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। यहां आश्रम में दूर-दूर से धर्मप्रेमी पहुंचे जिन्होंने साध्वी माता के दर्शन करते हुए आर्शीवाद लिया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार परिषद के पदाधिकारी पहुंचे। जिन्होंने साध्वी माता से आर्शीवाद लेते हुए भंडारा में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। यहां जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कैलाश डेहरिया, दीपक कछवाहा, डॉ. मोहित साहू, आकाश रघुवंशी, राजा शुक्ला, राजीव अग्रवाल सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

