Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*घुघरी शराब दुकान में तीन विभागों का संयुक्त निरीक्षण, दर्जनों कमियां उजागर; कार्रवाई पर टिकी निगाहें*

*घुघरी |* घुघरी स्थित शासकीय शराब दुकान में आज प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। एसडीएम घुघरी, आबकारी विभाग बिछिया के एसडीओ सहित तीन विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान का सघन निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान मौके पर क्षेत्रीय पत्रकार और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। ग्रामीणों के सामने ही दुकान में कई दर्जनों कमियां पाई गईं। बताया जा रहा है कि स्टॉक, रेट लिस्ट, बिलिंग और साफ-सफाई से जुड़े मानकों में भारी अनियमितताएं मिलीं।

 

सूत्रों के अनुसार निरीक्षण के दौरान अधिकारी बारी-बारी से दस्तावेज और दुकान की व्यवस्थाओं की जांच करते नजर आए। पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था।

 

सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि इतनी कमियां सामने आने के बाद प्रशासन शराब दुकान संचालकों पर क्या कार्रवाई करता है। मौके पर मौजूद पत्रकारों ने भी पूरे निरीक्षण को कवर किया है, अब देखना होगा कि खबर लगने के बाद विभाग कोई ठोस एक्शन लेता है या नहीं।

 

क्षेत्र की जनता की नजरें अब तीनों विभागों की संयुक्त रिपोर्ट और आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि यदि अनियमितताएं सही पाई जाती हैं तो नियमानुसार दुकान पर जुर्माना और लाइसेंस पर कार्रवाई हो।

Related posts

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की अन्तिम सूची प्रकाशित

Reva India News

खरीफ सीजन के लिए जिले में खाद वितरण शुरू, ई-टोकन प्रणाली लागू

Reva India News

जिले में अब तक 956.6 मिमी वर्षा, मंडला तहसील में सबसे अधिक 1081.8 मि.मी. वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment